उत्तराखंड

यूसीसी नियमावली को धामी सरकार के कैबिनेट की मंजूरी…

यूसीसी नियमावली को धामी सरकार के कैबिनेट की मंजूरी…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कैबिनेट बैठक आययोजि की गई। सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में यूसीसी, समान नागरिक संहिता की नियमावली को मंजूरी दी गई है। 6 मार्च 2010 के बाद की गई शादी के लिए अनिवार्य तौर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद 60 दिन के अंदर पंजीकरण करना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर पंजीकरण के लोगों को मिलेगा फॉर्म। विवाह पंजीकरण के साथ तलाक की भी देनी होगी सूचना।
Read More
खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग…

खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग…

देहरादून 20 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में हुई इस समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपे जा रहे हैं। उन्होने बताया कि वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है…

नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी किया बचन पत्र, पार्टी द्वारा नगरीय क्षेत्रों में किए कार्यों का किया उल्लेख

नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी किया बचन पत्र, पार्टी द्वारा नगरीय क्षेत्रों में किए कार्यों का किया उल्लेख

  देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य  गुरदीप सिंह सप्पल, एआईसीसी सचिव एवं उत्तराखंड सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वचन पत्र जारी किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, और महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर पत्रकार वार्ता का हिस्सा बने। वचन पत्र जारी करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल और सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में किए गए कार्यों का…
Read More
अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी…

अवस्थापना सुविधाओं को संभालेंगी खेल अकादमी…

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उसके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी खेल गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होती रहें। खेल विभाग के स्तर पर तैयार किए जा रहे लेगेसी पाॅलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के लिए इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। उत्तराखंड में खेलों के लिए…
Read More
रुद्रप्रयाग की बेटी का परचम: अंजली ने राष्ट्रीय मैराथन में हासिल किया दूसरा स्थान…

रुद्रप्रयाग की बेटी का परचम: अंजली ने राष्ट्रीय मैराथन में हासिल किया दूसरा स्थान…

रुद्रप्रयाग। जनपद के ऊखीमठ तहसील के देवर गांव की होनहार बेटी अंजली ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। इस मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा एचआईवी नियंत्रण और जागरूकता के लिए किया गया था। ये आयोजन 18 जनवरी को गोवा में आयोजित किया गया था।देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्रीपद येसीनाइक ने इस आयोजन का शुभारंभ किया।अंजली के पिता भरत सिंह…
Read More
राज्य के 13 जिलों के 19 डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध…

राज्य के 13 जिलों के 19 डायलिसिस सेन्टर्स में 153 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध…

बीपीएल निर्धन मरीजों और गोल्डन कार्ड धारकों के लिए प्रदेशभर के 13 जिलों में स्थापित 19 सुचारू डायलिसिस सेन्टर्स के माध्यम निःशुल्क संचालित की जा रही हेमोडायलिसिस सेवाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग पर तय करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस मामले में राज्य के सभी जिलों में सौ फीसदी कवरेज को समयबद्धता से पूरा करने की कड़ी हिदायत दी है। श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आंवटित सरकारी संसाधनों में तेजी लाने तथा उनका कुशलतापूर्वक उपयोग करने के निर्देश…
Read More
विगत छः वर्षों के कार्य के आधार पर अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है बीना रतूड़ी

विगत छः वर्षों के कार्य के आधार पर अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है बीना रतूड़ी

देहरादून। नगर निगम वार्ड नंबर 93 आर्केडिया -2 से निर्दलीय प्रत्याशी बीना रतूड़ी अपने पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों को अपनी जीत का मुख्य आधार मान रही है। गोरखपुर चौक स्थित अपने चुनाव कार्यालय में भेंट वार्ता के दौरान वह काफी उत्साहित नजर आयी। क़रीब 17000 वोटरों के वार्ड में गढ़वाली ,कुमाऊनी,देशी,मुस्लिम तथा विभिन्न जाति वर्गों में अपनी अच्छी खासी पकड़ का श्रेय वह अपने किए गए कार्यों को देती है। वार्ता के दौरान भाजपा से टिकट न मिलने को वह किसी बाहरी नेता का हस्तक्षेप मान रही है। उनका कहना है हमारे वार्ड में करीब 17000 की वोटर…
Read More
प्रवेश परीक्षा आवागमन व्यवस्था के लिए बच्चों ने डीएम एवं सीडीओ को दिया धन्यवाद…

प्रवेश परीक्षा आवागमन व्यवस्था के लिए बच्चों ने डीएम एवं सीडीओ को दिया धन्यवाद…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत क्षेत्र त्यूणी के बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु चकराता में बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक लाने तथा ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई। यह प्रथम बार है जब जनपद देहरादून के सीमान्त क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था की गई। डीएम सविन बसंल जिले सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने के लिए निंरतर प्रयासरत हैं, इसके लिए जनपद उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत् स्कूलों संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय तथा राजीव गांधी नवादेय विद्यालय…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष व महामंत्री को दी शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष व महामंत्री को दी शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष व बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्टेट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढावा देने में प्रयासरत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्टेट…
Read More