उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे – सचिव उत्तराखंड शासन

38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे – सचिव उत्तराखंड शासन

देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)। सचिव उत्तराखण्ड शासन धीराज सिंह गर्ब्याल  ने सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर, आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं जनपद के संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की। उन्होंने अवस्थापना सुविधाओं, मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण, सुगम आवागमन, मीडिया समन्वय, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था और वॉलंटियर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और आयोजन दल के लिए चिकित्सा और आवासीय सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।…
Read More
वाहन दुर्घटना के उपरांत मिले एकसमान राहत राशि -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वाहन दुर्घटना के उपरांत मिले एकसमान राहत राशि -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सचिव परिवहन को आदेश दिए हैं कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में एकरूपता लाने के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वर्तमान में, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से भी पांच…
Read More
UKPSC ने PCS Exam की तारीख का किया ऐलान, 2 पालियों में होगी परीक्षा आयोजित…

UKPSC ने PCS Exam की तारीख का किया ऐलान, 2 पालियों में होगी परीक्षा आयोजित…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 2 फरवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए सभी अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी पूरी करने का सुझाव दिया है। परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। पीसीएस परीक्षा का…
Read More
बीजेपी मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पलटन बाजार में जनसंपर्क किया…

बीजेपी मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पलटन बाजार में जनसंपर्क किया…

आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क व जनसभाएं की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पलटन बाजार के सभी व्यापारियों को सौरभ थपलियाल के समर्थन के लिए वोट की अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे सब व्यापारी भाइयों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आज पल्टन बाजार का स्वरूप एक भगवे के रूप में दिखता है जो की हमारे सभी व्यापारियों की एक कोशिश का नतीजा है। राजपुर विधायक खजान दास जी ने भी…
Read More
करुण नायर ने विजय हजारे में फिर खेली विस्फोटक पारी, 752 पर पहुंचा बैटिंग औसत

करुण नायर ने विजय हजारे में फिर खेली विस्फोटक पारी, 752 पर पहुंचा बैटिंग औसत

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 मैं एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अब विदर्भ के कप्तान नायर ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में विस्फोटक पारी खेल कर अपना बैटिंग औसत 752 पर पहुंचा दिया है। इससे पहले वह पांच शतक लगा चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि करुण नायर एक बार फिर नाबाद लौटे हैं। नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी की 7 पारियों में बैटिंग कर ली है जिसमें वह 6 बार नाबाद लौटे हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल में नायर शतक…
Read More
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों के साथ दुर्व्यवहार,जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने की जांच और सहायता की मांग

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों के साथ दुर्व्यवहार,जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने की जांच और सहायता की मांग

  देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन (जेयूसी) ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों के साथ हुई अमानवीय घटना पर रोष व्यक्त करते हुए वहां के जिला एवं पुलिस प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यूनियन ने परिवार को एक करोड़ रुपये की तत्काल सहायता राशि देने की भी अपील की है। विदित हो कि 3 जनवरी 2025 को बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव उनके रिश्तेदार के खेत में बने शेफ्टी टैंक से बरामद हुआ था जिससे पूरे देश के पत्रकारों में व्यापक रोष है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश चंद्राकर के…
Read More
राजधानी देहरादून में हुआ”जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन”का गठन,वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल को सौपी गई कमान

राजधानी देहरादून में हुआ”जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन”का गठन,वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल को सौपी गई कमान

  देहरादून। जैन धर्मशाला में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल की अध्यक्षता में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकारों ने चर्चा और विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के विकास के लिए एक नए संगठन का गठन किया जाए। इस संगठन का नाम "जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन" रखा गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। संगठन के अन्य पदाधिकारी निम्नलिखित हैं: प्रदेश उपाध्यक्ष: रजनेश ध्यानी और…
Read More
वार्ड नं 2 विजयपुर के पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन

वार्ड नं 2 विजयपुर के पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन

  देहरादून। बुधवार को आज गोर्खा प्रकोष्ठ भाजपा के सह-संयोजक कैप्टन दिनेश प्रधान के नयागांव स्थित आवास पर निकाय चुनाव के अंतर्गत वार्ड-2 विजयपुर की भाजपा प्रत्याशी निर्मला थापा एवं मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में पूर्व सैनिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया। वार्ड-2 की भाजपा प्रत्याशी निर्मला थापा स्वयं एक पूर्व सैनिक की पत्नी हैं और तीन बार अनारवाला ग्राम की प्रधान रह चुकी हैं। उनके कर्मठतापूर्वक किए गए…
Read More
बागेश्वर: अवैध खनन को लेकर डीएम हुए सख्त…

बागेश्वर: अवैध खनन को लेकर डीएम हुए सख्त…

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने वन,पुलिस व राजस्व अधिकारियों की बैठक लेते हुए अवैध खनन को लेकर मा.उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। मंगलवार देर शाम जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को खनन क्षेत्रो में कड़ी निगरानी रखने के साथ ही अवैध अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा…
Read More
कैदियों के लिए हेपेटाइटिस सी दवा लेकर हरिद्वार जेल पहुंचा ड्रोन

कैदियों के लिए हेपेटाइटिस सी दवा लेकर हरिद्वार जेल पहुंचा ड्रोन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश ने ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बुधवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जेल परिसर में हेपेटाइटिस की दवा पहुंचाने में सफलता हासिल की। वापसी में ड्रोन कुछ कैदियों के ब्लड सैंपल लेकर एम्स लौटा। एम्स ऋषिकेश की ड्रोन मेडिकल सेवा नियमित स्तर पर राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों तक दवा पहुंचाने का कार्य कर रही है। संस्थान द्वारा तकनीक आधारित इस मेडिकल सेवा का 2 साल पहले 16 फरवरी 2023 को पहला सफल ट्रायल किया गया था। उस दौरान पहली बार एम्स ने टिहरी के जिला चिकित्सालय में ड्रोन के माध्यम से टी.बी.…
Read More