18
Jan
दिनांक 18 जनवरी, 2025 को नाको (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) भारत सरकार द्वारा एचआईवी/एड्स के नियंत्रण एवं जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन “रेड रन” का आयोजन गोवा के पंजिम में किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री श्रीपद येसोनाइक (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की सुश्री अंजली ने 10 किमी मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन…
