21
Jan
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ. उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक सेठ को नई फिल्म नीति 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने में पुलिस विभाग की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फिल्म शूटिंग अनुमति के लिये प्रत्येक जनपद में पुलिस विभाग द्वारा एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है, जिससे अनुमति प्रक्रिया में सुगमता आ रही है। देश-विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के शांत वातावरण एवं अच्छी…
