01
Feb
31 जनवरी 2025 को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उत्तरकाशी में भूकम्प आने के सम्बन्ध में भ्रामक व झूठी अफवाह प्रसारित की गयी थी, जिससे उत्तरकाशी में आमजन में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया, लोग रात्रि मे अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क व खुले स्थानों पर एकत्रित हो गये। भ्रामक सूचना का संज्ञान लेते हुये पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में कोतवाली उत्तरकाशी पर झूठी अफवाह फैलाने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 353 व 293 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गयी है। झूठी अफवाह फैलाकर आमजन में डर…
