05
Feb
आज छठवें दिन बुधवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कालेज लेलू में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुरूष 14 एवं महिला वर्ग 12 में क्वार्टर फाइनल विभिन्न वेट भार खिलाड़ियों द्वारा मुकाबले खेले गये। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के छठवें दिन का शुभारंभ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, बॉक्सिंग के पदाधिकारी एवं विभिन्न कोच सदस्यो ने किया। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को बॉक्सिंग खेल में प्रतिभाग करने पर बधाई एवं 50 किग्रा महिला वर्ग में विजयी रही उत्तराखंड की निवेदिता कार्की को सेमी फाइनल में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी आशा की…
