07
Feb
शुक्रवार को रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह मे बडी संख्या में लोग साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रतिभाग किया। शपथ समारोह के बाद…
