उत्तराखंड

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 मा० विधायक गणों को उनके विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये निर्धारित विधायक निधि रू0 500.00 लाख प्रति मा० विधायक की दर से अनुदानवार (सामान्य, अनु०जाति एवं अनु०जनजाति हेतु कमशः 78 प्रतिशत, 19 प्रतिशत एवं 3 प्रतिशत) कुल तीन सौ पचास करोड़ मात्र की धनराशि निर्गत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिये किया धनराशि का अनुमोदन। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के…
Read More
सीबीएसई 10वीं 12वीं में कौन सा राज्य बना टॉपर, देखें कैसा रहा रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं 12वीं में कौन सा राज्य बना टॉपर, देखें कैसा रहा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in से अपना CBSE 10th 12th Result 2025 रिजल्ट और मार्कशीट चेक कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के पास प्रतिशत के साथ सीबीएसई ने राज्य वार पास प्रतिशत भी बता दिए हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में 100 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लक्षद्वीप टॉप पर रहा है। उसके बाद ने तेलंगाना 99.73% प्रतिशत के साथ सेकेंड नंबर पर है। वहीं सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में केरल 99.86 % के साथ नंबर वन बना है। 12वीं रिजल्ट राज्य पास परसेटेंज अरुणाचल प्रदेश 79.02% असम…
Read More
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद उत्तराखंड लौटे टूरिस्ट, नैनीताल-मसूरी में भीड़-होटल फुल

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद उत्तराखंड लौटे टूरिस्ट, नैनीताल-मसूरी में भीड़-होटल फुल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई थी। केदारनाथ-बदरीनाथ सहित उत्तराखंड के चारों धामों में भी भक्तजनों की संख्या में भी कमी देखी गई थी। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है। यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, बिजनौर सहित दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से पर्यटक भारी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में नैनीताल, हल्द्वानी, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि टूरिस्ट स्पॉटों में पर्यटकों की संख्या में…
Read More
मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राज्य और देहरादून की सेवा, विकास एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन भर, जनसेवा को प्राथमिकता दी। अपने व्यवहार से उन्होंने प्रत्येक नागरिक के दिल में विशेष जगह बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा एमडीडीए द्वारा 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित ये सामुदायिक भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। कम्युनिटी हॉल के बनने से क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी सामाजिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने एम.डी.डी.ए. को…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के इच्छुक निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रतीक सूरी, सी०ई०ओ० मासेर ग्रुप, हेमन्त मैनी, एम०डी०आर० इवैस्टमेंट कम्पनी के यू०के० हैड ऑफ, आदित्य विक्रम सोमानी, वी०पी० बिजनैस डेवलपमेंट, सुश्री उर्वशी सहाय,ग्लोबल मैनेजमेंट कंसलटेंट शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य में लाइसेंस सहित सभी औपचारिकताओं के तत्परता से अनुमोदन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार ने…
Read More
अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार

अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सेना व पैरा मिलिट्री फोर्सेज के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने तथा विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित व प्रभावी रिस्पांस करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों तथा एजेंसियों की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से…
Read More
जिला प्रशासन द्वारा बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव चाइल्ड सेंटर देहरादून में संचालित

जिला प्रशासन द्वारा बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव चाइल्ड सेंटर देहरादून में संचालित

देहरादून जिला सूचना कार्यालय)।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून द्वारा बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के विभिन्न विभागीय अधिकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। बैठक में बताया गया कि साधु राम इंटर कॉलेज, राजा रोड स्थित इंटेंसिव केयर सेंटर में दाखिल बच्चों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से हर मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की चिकित्सकीय टीम द्वारा की जाती है। चिकित्सकीय टीम बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास…
Read More
ओएसिस जूनियर कप का 5वां संस्करण शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ

ओएसिस जूनियर कप का 5वां संस्करण शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ

देहरादून। ओएसिस जूनियर कप का पांचवां संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है आज के फाइनल मुकाबलों में बालिका एवं बालक वर्ग में जोरदार खेल प्रदर्शन देखने को मिला। बालिका वर्ग फाइनल पहला फाइनल हिम ज्योति स्कूल और शिष्य पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें हिम ज्योति स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की और चैंपियनशिप अपने नाम की। बालक वर्ग फाइनल यह मुकाबला दून इंटरनेशनल सिटी स्कूल और दून इंटरनेशनल रिवरसाइड स्कूल के बीच खेला गया। दून इंटरनेशनल सिटी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से विजय हासिल की। अंडर-15 बालक टूर्नामेंट इस वर्ग में देहरादून और…
Read More
निदेशक, गढ़वाल मण्डल डॉ0 शिखा जंगपांगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी का निरीक्षण किया

निदेशक, गढ़वाल मण्डल डॉ0 शिखा जंगपांगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी: सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने, आगामी चारधाम यात्रा सीजन, डेंगू वा चिकनगुनिया की रोकथाम, प्रमुख विभागीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम/योजनाएं से जनता को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से उत्तराखंड के समस्त जनपदों हेतु अधिकारियों को नामित किया गया। इसी कड़ी में निदेशक, गढ़वाल मण्डल डॉ0 शिखा जंगपांगी द्वारा अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत आकांक्षी ब्लॉक मोरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी से की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि चिकित्सा इकाई में आवश्यक जीवनरक्षक…
Read More
कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में देश के लिए लड़ने वाले सैनिको याद में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में देश के लिए लड़ने वाले सैनिको याद में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

उत्तरकाशी: उत्तराखंड वार मेमोरियल ” शौर्य स्थल ” कार्यक्रम के अन्तर्गत पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कालेज उत्तरकाशी के सुमन सभागार में देश के शहीद होने वाले एवं देश के लिए लड़ने वाले सैनिको की याद में उत्तराखण्ड वार मेमोरियल शौर्यस्थल स्थल के तहत देशभक्ति गीत एवं समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र पाल सिंह परमार के द्वारा किया गया। देशभक्ति गीत औऱ समूहगान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र -छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया जिसमें एकल गीत में रोहित कुमार, कु. सलोनी चौहान तथा समूहगान में…
Read More