उत्तराखंड

कपकोट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन

कपकोट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन

बागेश्वर: मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 जून 2025 को कपकोट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत कपकोट, ब्लॉक कार्यालय कपकोट, पीआरडी जवानों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत तहसील परिसर कपकोट से थाना परिसर कपकोट तक स्वच्छता संबंधी कार्यों को क्रियान्वित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली एवं…
Read More
राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया  11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की चेतना और विरासत का केंद्र कहा तथा इसे भारत की सॉफ्ट पावर का भी सशक्त उदाहरण बताया। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से तथा एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। दुनिया भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है; तो परिवार स्वस्थ रहता है। और जब परिवार स्वस्थ रहता है; तो देश स्वस्थ रहता है।…
Read More
उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी

देहरादून: राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने बताया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन दो चक्रों में संपन्न कराए जायेंगे। नामांकन की पक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ होगी और पहले चक्र में आगामी 10 जुलाई 2025 तथा दूसरे चक्र में 15 जुलाई 2025 को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के निर्वाचन को देखते हुए राज्य में नगरीय…
Read More
कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग: 20 जून को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बैच 2018 के अधिकारी प्रतीक जैन ने जिला अधिकारी, रुद्रप्रयाग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन, 21 जून को प्रतीक जैन ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर यात्रा मार्ग की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आम श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा अनुभव, कठिनाइयों और सुझावों को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान जैन ने कई महत्त्वपूर्ण सुविधाओं का जायजा लिया, जिनमें शामिल हैं: जल मशीनों की कार्यप्रणाली चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और आपातकालीन तैयारियाँ एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया…
Read More
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने पंचायत चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय, और विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया में संलग्न सभी कर्मचारियों की तैनाती, उनके प्रशिक्षण तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा यथासमय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने…
Read More
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ऋषिकेश, 21-06-2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एक प्रमुख मिनी रत्न, विद्युत उत्पादक उपक्रम के कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही, जो समग्र कल्याण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने वर्तमान समय में मनुष्य के व्यस्त जीवन शैली में योग की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है,…
Read More
सीटू देहरादून जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न, 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

सीटू देहरादून जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न, 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

देहरादून ।सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) देहरादून जिला कमेटी की एक अहम बैठक 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू के प्रांतीय महामंत्री एम.पी. जखमोला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार चारों श्रम संहिताओं को पीछे के रास्ते (बैक डोर) से लागू कर रही है, जो पूरी तरह मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन संहिताओं के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर उन्हें पूंजीपतियों के रहमोकरम पर छोड़ने की साजिश की जा रही है। उन्होंने देशभर के मजदूर…
Read More
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में राज्य मिशन निदेशक एवं राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में स्कैन एंड शेयर सुविधा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया और इसे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता के लिए आवश्यक बताया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में रीना जोशी ने माइक्रोसाइट्स प्रोजेक्ट के तहत निजी चिकित्सा इकाइयों—जैसे लैब, क्लीनिक, ब्लड बैंक, फार्मेसी, डायलिसिस सेंटर तथा 50 बेड तक…
Read More
उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में दो वर्ष की सेवाएं देने के बाद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब सिडकुल के एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई के पद पर अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने श्री केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने से पहले जनपद की कमान संभाली थी। पिछले दो वर्षों में उनके नेतृत्व में जनपद को नई दिशा और विकास कार्यों को रफ्तार मिली। जनपद में उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। खास तौर पर श्री केदारनाथ धाम यात्रा मैनेजमेंट में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना पूरे प्रदेश में हुई। वहीं जनपद में नए…
Read More
30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

देहरादून: माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि माननीय…
Read More