उत्तराखंड

हेमकुंट साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ट्रस्ट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार… 

हेमकुंट साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ट्रस्ट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार… 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। श्री बिंद्रा ने हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासन के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष मार्गदर्शन और समय-समय पर दिए गए निर्देशों के कारण इस वर्ष हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की दृष्टि से यात्रा का बेहतरीन प्रबंधन किया गया। श्री बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष भारत और विदेशों से…
Read More
तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड, पर्यटन-तीर्थाटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही धामी सरकार की पहलें… 

तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड, पर्यटन-तीर्थाटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही धामी सरकार की पहलें… 

  देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास अब रंग ला रहे हैं। बीते तीन वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और लाखों लोगों की आजीविका सशक्त हुई है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या ने न सिर्फ चारधाम यात्रा मार्गों को, बल्कि ग्रामीण और सीमांत इलाकों को भी पर्यटन मानचित्र पर ला खड़ा किया है। अब पर्यटक केवल देहरादून, नैनीताल, मसूरी या हरिद्वार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दूरस्थ स्थलों…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ, प्रदेश में जल्द खुलेंगी 23 खेल अकादमियां… 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ, प्रदेश में जल्द खुलेंगी 23 खेल अकादमियां… 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में यह महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य “फिट इंडिया – स्पोर्ट्स इंडिया – स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। सीएम धामी ने…
Read More
गढ़वाल आयुक्त ने किया एफआरआई का भ्रमण,प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़वाल आयुक्त ने किया एफआरआई का भ्रमण,प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव इस बार विशेष होने जा रहा है, क्योंकि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर होगा जब देश के प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर उत्तराखंडवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को जिला अधिकारी सविन बंसल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात योजना, पार्किंग व्यवस्था, अतिथियों के बैठने…
Read More
भिक्षा से शिक्षा की ओर — जिला प्रशासन की स्वर्णिम पहल

भिक्षा से शिक्षा की ओर — जिला प्रशासन की स्वर्णिम पहल

अनाथ, बाल श्रमिक एवं भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के पुनर्वास हेतु ठोस कदम देहरादून जिला सूचना विभाग)।  जिला प्रशासन देहरादून द्वारा “भिक्षा से शिक्षा और आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” जैसी पहल के माध्यम से समाज में संवेदनशील परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल उन बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रही है जो अब तक सड़कों पर भिक्षावृत्ति में लिप्त थे। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास / इंटेंसिव केयर सेंटर…
Read More
उत्तराखंड को विश्व बैंक से मिलेगा 680 करोड़ रुपये का सहयोग

उत्तराखंड को विश्व बैंक से मिलेगा 680 करोड़ रुपये का सहयोग

उत्तराखंड सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग (एफ.बी. प्रभाग), नई दिल्ली ने राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना “Strengthening Public Financial Management for Improved Service Delivery in Uttarakhand ” को विश्व बैंक के विचारार्थ अनुशंसित किया है। इस परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार ने राज्य में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने तथा सेवा प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक से लगभग ₹680 करोड़ (लगभग 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बाह्य सहायता का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। भारत सरकार के…
Read More
अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार

अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक- युवतियों को भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। ताकि वो उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा के अनुसार सेना में अपना करियर बना सके। इसी क्रम में विभाग ने युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली…
Read More
जयकारों के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए मां यमुना मंदिर के कपाट

जयकारों के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए मां यमुना मंदिर के कपाट

भाईदूज के पावन पर्व पर आज यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट आज छह माह के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। अब जिसके बाद छह माह तक श्रद्धालु यहीं मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सचिव सुनील उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि विशेष पूजाओं के बाद दोपहर 12.30 बजे मां यमुना मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। इससे पहले सुबह करीब 8 बजे खरसाली गांव से यमुना के भाई शनिदेव…
Read More
किसानों की अनुकूलन को मदद कम, सब्सिडी ज़्यादा

किसानों की अनुकूलन को मदद कम, सब्सिडी ज़्यादा

दुनिया भर में छोटे किसान – जो आधी से ज़्यादा खाद्य कैलोरी पैदा करते हैं – जलवायु संकट की मार झेल रहे हैं। लेकिन उनकी मदद के लिए जितनी रकम चाहिए, दुनिया उतना पैसा किसी और चीज़ पर नहीं, बल्कि हानिकारक कृषि सब्सिडियों पर खर्च कर रही है। नए विश्लेषण के मुताबिक, छोटे किसानों के जलवायु अनुकूलन (adaptation) की वार्षिक लागत 443 बिलियन डॉलर है, जो उस 470 बिलियन डॉलर से भी कम है जो हर साल उन कृषि सब्सिडियों पर खर्च हो रहा है जो न तो किसानों के लिए टिकाऊ हैं और न ही धरती के लिए। यह…
Read More
श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र) के पावन अवसर पर प्रातः 08:30 बजे विधिवत रूप से बंद हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से भव्य रूप में सजाया गया । सेना के बैंड की भक्ति धुनों और “जय बाबा केदार” के जयघोष के साथ मंदिर परिसर श्रद्धाभाव से गूंज उठा। ठंडे मौसम के बावजूद लगभग 10 हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने। कपाट बंद…
Read More