01
Nov
1 से 14 नवम्बर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन, शहीद आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य की रजत जयंती वर्ष को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर 1 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक प्रदेशभर में पखवाड़े भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आज कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्थल, देहरादून कचहरी में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी के…
