23
Nov
देहरादून(जिला सूचना विभाग)। चन्द्रबनी निवासी प्रियंका कुकरेती, जो कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं, को जिला प्रशासन देहरादून द्वारा प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थान में बतौर लैब ऑफिसर नियुक्त कराया गया है। प्रियंका के पिता का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है तथा उनका भाई दिव्यांग है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी। अक्टूबर माह में प्रियंका ने अपनी माता के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर आर्थिक तंगी की जानकारी दी थी। इस पर जिला प्रशासन द्वारा रायफल फंड से ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की…
