01
Dec
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 25 समस्याएँ और शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनता दरबार में अधिकतर शिकायतें सड़क, बिजली, पानी, आधार कार्ड बनाने से संबंधित रही। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा जमीनी स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना…
