04
Aug
देहरादून। जनपद में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और शहर के कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) ने तुरंत कार्रवाई कर जल निकासी सुनिश्चित की। बारिश के चलते माता मंदिर रोड तिराहा, प्रिंस चौक, जोगीवाला लेन नंबर-4 और आईटीबीपी रोड पर जलभराव की शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) श्री के.के. मिश्रा ने बताया कि माता मंदिर रोड तिराहा पर नगर निगम ने पानी की निकासी की, जबकि प्रिंस चौक और जोगीवाला क्षेत्र में स्मार्ट सिटी टीम ने हाई-प्रेशर डी-वाटरिंग पंप की मदद से निकासी…
