Blog

पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्र वासियों ने जताई खुशी

पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्र वासियों ने जताई खुशी

देहरादून। राजधानी देहरादून के मियाँवाला क्षेत्र में रहने वाले पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर14 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडर14 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड अंडर14 टीम के लिए किया गया, जिसमें देहरादून के मियाँवाला निवासी पार्थ परमार का चयन एक बल्लेबाज और विकेट-कीपर के रूप में…
Read More
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने, राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेसजनों ने लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी अपनी सादगी, कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने देश में हरित क्रांति के लिए नारा दिया था जय जवान, जय किसान परन्तु आज सत्ता में बैठे लोग…
Read More
शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी की 76वीं वर्षगांठ पर वामदलों ने दी श्रद्धांजलि, अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी की 76वीं वर्षगांठ पर वामदलों ने दी श्रद्धांजलि, अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

देहरादून। शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर वामदलों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने तथा मामले में शामिल वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। उत्तराखण्ड बन्द के दौरान राज्य के प्रमुख वाम दलों—सीपीआई, सीपीएम एवं सीपीआई (माले)—द्वारा गांधी पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिल जाता और वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीबीआई…
Read More
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल

उत्तराखण्ड सरकार ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के माध्यम से शासन को सीधे जनता के बीच ले जाने का एक विस्तृत और प्रभावी प्रयास शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में 17 दिसंबर 2025 से यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके क्षेत्र में प्रदान करना और जन समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। यह अभियान 45 दिनों तक सभी 13 जनपदों में न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यम से चलाया जा…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की।…
Read More
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आन्तरिक सड़कों के निर्माण आदि के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹ 2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत ₹ 1.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी पुल तक सी०सी० मार्ग व प्रतिधारक दीवार के निर्माण हेतु ₹ 97.25 लाख…
Read More
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तराखंड के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। “यू कोट वी पे” मॉडल के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभिन्न जिलों में चयनित डॉक्टरों की तैनाती को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह निर्णय प्रदेश के उन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दिनांक 03 दिसंबर 2025 को आयोजित साक्षात्कार के…
Read More
मनरेगा की आत्मा पर हमला और अंकिता भंडारी को न्याय की लड़ाई—कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी : कुमारी सैलजा

मनरेगा की आत्मा पर हमला और अंकिता भंडारी को न्याय की लड़ाई—कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी : कुमारी सैलजा

देहरादून। उत्तराखंड दौरे के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा की आत्मा को समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि श्रमिकों के कानूनी अधिकारों को खत्म करने की साजिश है। कुमारी सैलजा ने बताया कि आज प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मनरेगा और अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक मांग-आधारित रोजगार…
Read More
डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित

डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित

देहरादून: जनहित में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को आज जर्नलिस्ट यूनियनऑफ उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । उनको सम्मानित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं। जनता के प्रति उनका समर्पण एवं संवेदनशीलता सराहनीय है। उनके द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों से आम जनता में संतोष और विश्वास है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादाओं…
Read More
गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह नया अधिनियम केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र एवं इकाइयां मजबूत हो सकेंगी। उन्होंने इसे गांव को विकसित बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, गांवों का विकास…
Read More