Blog

सीपीआई (एम) के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क की अव्यवस्था व पार्किंग समस्या को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन

सीपीआई (एम) के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क की अव्यवस्था व पार्किंग समस्या को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। सीपीआई (एम) के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क की आंतरिक अव्यवस्था,रखरखाव की कमी एवं पार्किंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम देहरादून के महापौर को आवश्यक कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांधी पार्क के समुचित रखरखाव और उचित देखभाल की नितांत आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसमें बताया गया कि हाल ही में एक निजी कंपनी द्वारा गांधी पार्क के फुटपाथ के इर्द-गिर्द लगभग डेढ़ सौ से अधिक लाइटें लगाई गईं, लेकिन घोर लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में लाइटें टूटकर इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं, जिससे नगर निगम को भारी…
Read More
नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लागू देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म “आखिरी कोशिश” का विमोचन किया गया। यह फिल्म राज्य सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय के माध्यम से युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू किए गए इस कठोर कानून ने वर्षों से सक्रिय नकल माफिया की कमर तोड़ दी है। सख्त क्रियान्वयन का परिणाम यह रहा कि प्रदेश में 28 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ… 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ… 

देहरादून 28 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ को फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सहित अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग के सिद्धांत पर आधारित बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से छात्र न केवल आधुनिक तकनीकों में व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे, बल्कि विज्ञान विषयों के विभिन्न प्रयोगों को…
Read More
मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 

मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर… 

देहरादून 29 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि पात्र लोग समय पर इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने और स्वरोजगार के अधिकतम अवसर सृजित करने…
Read More
उत्तराखंड कांग्रेस राज्य में बढ़ता भ्रष्टाचार,महिला अपराध तथा बेकाबू बेरोजगारी के खिलाफ शुरू करेगी राज्यव्यापी आन्दोलन – गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस राज्य में बढ़ता भ्रष्टाचार,महिला अपराध तथा बेकाबू बेरोजगारी के खिलाफ शुरू करेगी राज्यव्यापी आन्दोलन – गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा तथा मनोज यादव की उपस्थिति में कांग्रेस ने उत्तराखंड में जन जागरण अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की कारगुजारियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस फरवरी माह से तीन महीने की जन-जागरण यात्रा का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता को लूट, झूठ तथा दमन का…
Read More
किसी भी स्थिति में दूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो – सविन बंसल

किसी भी स्थिति में दूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो – सविन बंसल

देहरादून (सूचना विभाग)। ऋषिकेश स्थित चन्द्रेश्वर नाले से बिना उपचारित गंदे पानी एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में प्रवाहित होने संबंधी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को नाले के समुचित उपचार हेतु विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग तथा महाप्रबंधक, निर्माण वृत्त (गंगा), उत्तराखंड पेयजल निगम ने नाले का संपूर्ण नक्शा एवं प्रस्तावित एक्शन प्लान से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन…
Read More
विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में 29 जनवरी को बहुउद्देशीय शिविर का किया जाएगा आयोजन – अभिनव शाह

विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में 29 जनवरी को बहुउद्देशीय शिविर का किया जाएगा आयोजन – अभिनव शाह

देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में 29 जनवरी, 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी उपलब्ध करते हुए कहा कि सरकार की…
Read More
संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बागेश्वर: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जनपद बागेश्वर में हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह नुमाइशखेत मैदान में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ दायित्व भी प्रदान किए हैं, जिनका ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए…
Read More
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यपाल ने परेड ग्राउंड स्थिति मुख्य कार्यक्रम में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यपाल ने परेड ग्राउंड स्थिति मुख्य कार्यक्रम में फहराया तिरंगा

देहरादून। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।इस अवसर पर उन्होंने सभी देश व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन ही भारतीय संविधान लागू हुआ था और भारत ने वास्तविक रूप सम्पूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि हम सभी देश वासियों को अपने स्वतन्त्रता सेनानीयों तथा संविधान निर्माताओं की मूल भावना का आदर करते हुए आगे बढ़ते रहना…
Read More
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी के अवसर पर देहरादून के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में जनपद रुद्रप्रयाग को ‘State Best Electoral Practices Award–2026’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्री-एसआईआर (Pre-Special Intensive Revision) के दौरान मतदाताओं के सुव्यवस्थित, सटीक एवं तकनीकी आधार पर किए गए मैपिंग कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जनपद को यह सम्मान मिला। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को मंच पर सम्मानित किया गया। जनपद में मतदाता मैपिंग की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग…
Read More