12
Nov
डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल, गुप्तकाशी में आज जनपद स्तरीय “फर्स्ट रिस्पांडर कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन विभाग, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं के समय त्वरित सहायता, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सेवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण, विद्यालय परिवार, मीडिया प्रतिनिधि, परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, टैक्सी यूनियन सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक…
