Blog

राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

देहरादून। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण सहित विभिन्न लंबित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य आंदोलनकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और मांगें रखते हुए शपथ-पत्र के आधार पर चिन्हीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात प्रमुखता से उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि उपलब्ध कराए गए शपथ-पत्रों और अभिलेखों के आधार पर प्रकरण को प्रबल संस्तुति के साथ शासन को भेजा जाएगा, ताकि उचित स्तर…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

देहरादून 13 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा की उपलब्धियां उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव का प्रतीक हैं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने करियर की नई संभावनाएं तलाश रही है, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री ने…
Read More
मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

देहरादून एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की। ब्रिगेडियर जोशी ने पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं पुनर्वास कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका में मदद के उद्देश्य से दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी…
Read More
मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून के छः परिसर संस्थानों हेतु राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं से वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने संबंधी बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय को राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के साथ संस्थानों में आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा फैकल्टी की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में विश्वविद्यालय के परिसरों में छात्रों को आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध होने से इनमें संचालित विषयों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी तथा जिन उद्देश्यों…
Read More

संयुक्त ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल सफल, मोदी सरकार को कड़ा संदेश

देहरादून 12 फरवरी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में सफल रही। देहरादून में गांधी पार्क से उत्तराखंड सचिवालय तक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया तथा देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। सीटू, एटक, इंटक से संबद्ध यूनियनों एवं बस्ती बचाओ आंदोलन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में गांधी पार्क में एकत्र हुए। रैली राजपुर रोड, घंटाघर और ऐसलेहॉल होते हुए सचिवालय की ओर बढ़ी, जहां पुलिस ने रैली को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसके बाद सभी आंदोलनकारी सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण…
Read More

गढ़वाल राइफल्स की मानवीय परंपरा—विकलांग आश्रित तक पेंशन सहायता का अनुकरणीय उदाहरण

देहरादून। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर एवं अभिलेख कार्यालय, लैंसडाउन से आए सुबेदार क्लर्क एस.एस. बोरा तथा उनके साथ सुबेदार मेजर विक्रम सिंह कण्डारी के द्वारा  पोस्ट ऑफिस रोड, क्लेमेनटाउन, देहरादून ग्राफिक एरा नं. 2 गेट के समीप 7वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के नायक स्व. मंगल सिंह के विकलांग पुत्र नरेंद्र सिंह के नाम पेंशन (PPO) से संबंधित कागजात सुपुर्द किए गए। नरेंद्र सिंह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी तथा उनके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनके घर तक पहुंचने के लिए भी विशेष मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे कठिन हालात में स्वयं पहुंचकर सहायता देना गढ़वाल…
Read More
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

देहरादून 11 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को भविष्य में समानांतर सड़कों (पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित करने की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन में निर्मित एस्केप टनल के संभावित उपयोग पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी काम करने के निर्देश दिए। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को…
Read More
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक पूर्ण कर ली जाएं। कुंभ की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कोई भी फाइल लंबित न रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि…
Read More

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में उत्तराखण्ड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति की प्रेस वार्ता

देहरादून,10 फरवरी। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दिनांक 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के संदर्भ में आज उत्तराखण्ड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति द्वारा देहरादून में एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र सिंह नेगी, एटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा, सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज तथा बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान, जब पूरा देश गंभीर संकट…
Read More

जनता दरबार में 195 शिकायतों का निस्तारण, कमजोर वर्ग की समस्याओं पर जिलाधिकारी सविन बंसल सख्त

देहरादून 09 फरवरी 2026 (सू.वि.)।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, रोजगार, शिक्षा, एडीए, नगर निगम सहित कुल 195 जनशिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान समाज के कमजोर, बुजुर्ग एवं पीड़ित वर्ग की समस्याएँ प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना और स्पष्ट किया…
Read More