12
Sep
चमोली: एक तरफ जहां मानसून विदाई की ओर से है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से बारिश होते ही तापमान में भी तेजी से गिरावट महसूस की जा रही थी। जिसका नजीता अब सामने आया है। उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फ पड़ गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई…