Blog

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दर्शन कार्यक्रम, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दर्शन कार्यक्रम, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन,जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 94 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में भूमि संबंधी शिकायत, भूमि कब्जा, खसरा नम्बर दुरूस्ती, वृक्षो का अवैध कटान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, आपसी विवाद, नगर निगम, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, समाज कल्याण, पुलिस आदि विभागों  से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुगमता को सर्वोपरि रखते हुए जनसमस्याओं को समयबद्धता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें, जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से सुने तथा इसके लिए अपने अधीनस्थों को भी निर्देशित…
Read More
कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

  उत्तराखण्ड,देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मेें पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिन को बडे धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में बड़ी संख्या में एकत्र होकर श्रीमती सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ मिष्ठान वितरण एवं केक काट कर कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी…
Read More
आज 9 दिसंबर को सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या रहा भाव…

आज 9 दिसंबर को सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या रहा भाव…

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। सोमवार, 9 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो गोल्ड के प्राइस में लगभग 380 रुपये की गिरावट देखी गई है। चांदी की बात करें तो सोमवार को कीमत 100 रुपये गिरकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77.760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बता दें कि इस दौर में गोल्ड का महत्व लगातार बढ़ता…
Read More
कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, किसान जागरूकता कार्यक्रम

कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, किसान जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून, 9 दिसम्बर 2024। कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा देहरादून जिले के सिरवालगढ़ गाँव में एकल दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि विधियों, उनके अधिकारों, जैविक कृषि और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कमलागिरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि कमलागिरी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल किसानों को जानकारी देना नहीं है, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
Read More
हेरिटेज एविएशन ने शुरू की पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा…

हेरिटेज एविएशन ने शुरू की पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा…

उत्तराखंड,पिथौरागढ़। हेलीकॉप्टर सेवाओं में अग्रणी हेरिटेज एविएशन ने पिथौरागढ़-अल्मोड़ा मार्ग पर दैनिक हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है। यह पहल उत्तराखंड के दूरस्थ और सुंदर क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए क्षेत्रीय यात्रा का अनुभव बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नए सेवा मार्ग का उद्देश्य निवासियों और पर्यटकों के लिए तेज़, आरामदायक और कुशल यात्रा विकल्प प्रदान करना है, जो उत्तराखंड के सुरम्य दृश्यों का अनोखा हवाई अनुभव भी प्रदान करेगा। इस सेवा से यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पिथौरागढ़, मुनस्यारी, और…
Read More
द पाॅली किड्स स्कूल डी.एल.रोड के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…

द पाॅली किड्स स्कूल डी.एल.रोड के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…

देहरादून: द पाॅली किड्स स्कूल डी.एल.रोड के वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखने को मिली। ‘टेल्स ऑफ इंडिया’ थीम पर आधारित प्रस्तुतियों में सम्राट अशोक द्वारा सशस्त्र विजयों का परित्याग कर बौद्ध धर्म को अपनाने और मानवता की सेवा को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रानी पदमावत के साहस और शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दिये जाने की घटनाओं के सजीव…
Read More
पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत…

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत…

उत्तराखंड,उत्तरकाशी।  जनपद के सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी प्रखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत  के आकस्मिक निधन के बाद उनके पैतृक घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कल रात हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार क्षेत्र में फैला, सुबह से ही उनके निज आवास ग्राम बारसू में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को रथ यात्रा के माध्यम से गांव बारसू से पाला होते हुए स्वारीगाड़ स्थित पैतृक घाट तक लाया गया। इस दौरान लोगों ने “जब…
Read More
मुख्यमंत्री ने टॉपर 157 छात्र–छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना…

मुख्यमंत्री ने टॉपर 157 छात्र–छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के…
Read More
सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल श्रमिक संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ संपन्न, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल श्रमिक संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ संपन्न, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

  देहरादून । सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल निर्माण श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन 5 सीमेंट रोड स्थित छात्रावास के प्राँगण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखण्ड में श्रमिक प्रतिनिधियों ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को बोर्ड में शामिल करने व श्रमिको की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया । सम्मेलन में जिला कार्यकारणी का चुनाव किया गया जिसमें नरेंद्र अध्यक्ष प्रेमा महामन्त्री चुनी गयी । इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है जिससे मजदूरों को…
Read More
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम हेतु कठोर कार्रवाई की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम हेतु कठोर कार्रवाई की मांग

  उत्तराखण्ड,देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाये जाने हेतु कठोर कदम उठाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि भारत के पड़ोसी देश बांग्ला देश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के पदच्युत होने के बाद सत्तारूढ़ हुए मोहम्मद यूनुस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अल्पसंख्यक हिन्दुओं एवं उनके धार्मिक स्थलों पर…
Read More