26
Dec
मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ने के आसार हैं। बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण का कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। बुधवार को मौसम साफ रहने से ठंड से तो राहत मिली, लेकिन धाम परिसर में बर्फ की मोटी चादर बिछी होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। उधर केदारनाथ में बर्फ़बारी हो रही है धाम में माइनस 15 डिग्री तापमान पहुँच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के…
