Blog

चाकीसैंण तथा पाबौ में महीनों से खराब पड़े हैं एसबीआई के एटीएम

चाकीसैंण तथा पाबौ में महीनों से खराब पड़े हैं एसबीआई के एटीएम

पौड़ी गढ़वाल। चाकीसैंण तथा पाबौ में एसबीआई के एटीएम महिनों से बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुरारी नौडियाल, जीतराम पोखरियाल और पूर्व बीडीसी सदस्य बुद्धि चौहान ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शाखा प्रबंधक को एटीएम तत्काल चालू करने के संबंध में पत्र सौंपा। गौरतलब है कि चाकीसैंण पाबौ में यह एटीएम पिछले दो-तीन महीनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीण जनता को मात्र पिन जनरेशन जैसी छोटी सेवाओं के लिए भी 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय…
Read More
गजब की शूटिंग रेंज, दिल्ली-भोपाल जैसा उत्तराखंड का कद…

गजब की शूटिंग रेंज, दिल्ली-भोपाल जैसा उत्तराखंड का कद…

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में तैयार हो रही शूटिंग रेंज का आने वाले दिनों में जलवा कायम होने जा रहा है। टारगेट क्षमता के मामले में दिल्ली व भोपाल के बाद देश की तीसरे नंबर की यह शूटिंग रेंज बनने जा रही है। इस शूटिंग रेंज में 160 टारगेट स्थापित किए जा रहे हैं। इस शूटिंग रेंज की बदौलत उत्तराखंड आने वाले दिनों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग स्पर्धाओं के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभर सकता है। राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग स्पर्धा के मुकाबले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में…
Read More
राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। प्रतियोगिता में बेस्ट 3 राज्यो में उत्तराखंड राज्य को बेस्ट द्वितीय स्थान में पुरस्कार प्राप्त हुआ। उत्तराखंड गठन के बाद उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व, वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को तृतीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम…
Read More
राष्ट्रीय खेलः स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें…

राष्ट्रीय खेलः स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें…

38 वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के अनुसार-राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल…
Read More
स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित करें – सीपीआईएम

स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित करें – सीपीआईएम

  देहरादून। सीपीआईएम ने राज्य की जनता से अपील की है कि स्थानीय निकाय चुनाव में वाम मोर्चा समर्थित उम्मीदवारों को जिताकर साम्प्रदायिक, कॉरपोरेटपरस्त और जनविरोधी भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। पार्टी ने जोर देते हुए कहा है कि हर एक सीट पर भाजपा की हार सुनिश्चित की जाए। चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करे सीपीआईएम ने चुनाव आयोग से फिर से मांग की है कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाएं और जाली मतदान को हर हाल में रोका जाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर…
Read More
भाजपा से सिख और पंजाबी समाज का मोहभंग – अमरजीत सिंह

भाजपा से सिख और पंजाबी समाज का मोहभंग – अमरजीत सिंह

  देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने कहा कि शहर के सिख समाज ने भाजपा समर्थित पदाधिकारियों द्वारा सनराइज होटल, देहरादून में आयोजित "पंजाबी एवं सिख समाज सम्मेलन" का बहिष्कार कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी सिखों को "Take it for Granted" समझने की भूल न करे। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव से पहले सिख समाज ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार वे भाजपा के झूठे आश्वासनों और भ्रम में नहीं आएंगे। भाजपा ने सिखों को 1984 जैसे संवेदनशील मुद्दों का भय दिखाकर डराने का प्रयास किया है और…
Read More
पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार…

पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार…

पीएम सूर्यधर योजना में लगातार चौथे साल उल्लेखनीय प्रदर्शन पर यूपीसीएल को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है। मंगलवार को जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें 9.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि शामिल है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14 हजार से अधिक घरों के ऊपर सोलर रूफ टाॅप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कि करीब 50…
Read More
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सिखाएं ड्रोन तकनीक के गुर सिखाएं…

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सिखाएं ड्रोन तकनीक के गुर सिखाएं…

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक ) के सभागार में बीएसएफ के अधिकारियों के लिए ड्रोन एंड ड्रोन एप्लीकेशंस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ड्रोन के विभिन्‍न पहलुओं पर चर्चा की गई। मंगलवार को यूसैक में स्थापित एवं ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला में “ड्रोन और उनके घटकों का परिचय’ पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी उपायों एवं ड्रोन डिलीवरी और लोजिस्टिक्स पर गहन जानकारी दी।…
Read More
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट की

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट की

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ. उपाध्याय ने पुलिस महानिदेशक सेठ को नई फिल्म नीति 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने में पुलिस विभाग की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फिल्म शूटिंग अनुमति के लिये प्रत्येक जनपद में पुलिस विभाग द्वारा एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है, जिससे अनुमति प्रक्रिया में सुगमता आ रही है। देश-विदेश के फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के शांत वातावरण एवं अच्छी…
Read More
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय नौघर व गढ़सेर का निरीक्षण किया…

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय नौघर व गढ़सेर का निरीक्षण किया…

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गरूड़ के प्राथमिक विद्यालय नौघर व प्राथमिक विद्यालय गढ़सेर का निरीक्षण किया। तथा बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासा जानी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बच्चे कल का भविष्य है। इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों को पूरी निष्ठा व लग्न के साथ कार्य करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में ये बच्चे बेहतर समाज का निर्माण कर सके। मंगलवार को जिलाधिकारी ने गरूड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौघर व गढ़सेर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से सवाल पूछे साथ ही उनसे संवाद करके विविध जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों…
Read More