24
Jan
ऋषिकेश, 24-01-2025: अंतर्राष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए, टीएचडीसी- आई.के.सी.ए. हाई-परफॉर्मेंस अकादमी ने 11 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक हांगकांग में आयोजित एशियाई कैनो स्प्रिंट कप में तीन स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए। इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टीएचडीसीआईएल के सीएमडी आर. के. विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल राष्ट्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और एशियन कैनो स्प्रिंट कप में टीएचडीसी-आईकेसीए हाई-परफॉर्मेंस अकादमी के खिलाड़ियों की सफलता हमारे प्रयासों को प्रतिबिंबित करता है। विश्नोई ने कहा कि “अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे…
