Blog

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत…

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत…

उत्तराखंड,उत्तरकाशी।  जनपद के सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी प्रखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और वरिष्ठ नेता जगमोहन रावत  के आकस्मिक निधन के बाद उनके पैतृक घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कल रात हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार क्षेत्र में फैला, सुबह से ही उनके निज आवास ग्राम बारसू में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को रथ यात्रा के माध्यम से गांव बारसू से पाला होते हुए स्वारीगाड़ स्थित पैतृक घाट तक लाया गया। इस दौरान लोगों ने “जब…
Read More
मुख्यमंत्री ने टॉपर 157 छात्र–छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना…

मुख्यमंत्री ने टॉपर 157 छात्र–छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के…
Read More
सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल श्रमिक संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ संपन्न, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल श्रमिक संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ संपन्न, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

  देहरादून । सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल निर्माण श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन 5 सीमेंट रोड स्थित छात्रावास के प्राँगण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखण्ड में श्रमिक प्रतिनिधियों ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को बोर्ड में शामिल करने व श्रमिको की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया । सम्मेलन में जिला कार्यकारणी का चुनाव किया गया जिसमें नरेंद्र अध्यक्ष प्रेमा महामन्त्री चुनी गयी । इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है जिससे मजदूरों को…
Read More
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम हेतु कठोर कार्रवाई की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम हेतु कठोर कार्रवाई की मांग

  उत्तराखण्ड,देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाये जाने हेतु कठोर कदम उठाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि भारत के पड़ोसी देश बांग्ला देश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के पदच्युत होने के बाद सत्तारूढ़ हुए मोहम्मद यूनुस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अल्पसंख्यक हिन्दुओं एवं उनके धार्मिक स्थलों पर…
Read More
मुुख्यमंत्री धामी ने स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया…

मुुख्यमंत्री धामी ने स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया…

रुद्रप्रयाग : मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकास खंड अगस्त्यमुनि के स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं ₹1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चोपता के चांदधार एवं गैंठाणा बांगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा। स्वांरीग्वांस से कार्तिक स्वामी तक 8 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। अंधेरगढ़ी-तलसारी मोटर मार्ग के जैचोंरा से ऐटा पवननगर, थापली व कमसाल मोटर मार्ग के द्वितीय चरण के कार्यों…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल,ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल,ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड,रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन,पर्यटन और भी सशक्त…
Read More
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न…

नैनीताल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून, द्वारा आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक लिखित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि आशुलिपिक वैयक्तिक सहायक लिखित परीक्षा हल्द्वानी के 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी। जिसमें कुल परीक्षार्थी 5366 में से 3819 उपस्थित जबकि 1547 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Read More
उत्तराखंड में नशा और बेरोज़गारी के खिलाफ जनसंघर्षों को मजबूत करने की जरूरत: उपपा

उत्तराखंड में नशा और बेरोज़गारी के खिलाफ जनसंघर्षों को मजबूत करने की जरूरत: उपपा

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड में तेज़ी से बढ़ रही बेरोजगारी व नशे के सवाल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए नशा नहीं नौकरी दो आंदोलन का स्वागत किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि हमारे गांव बसभीड़ा (चौखुटिया अल्मोड़ा) से 2 फरवरी 1984 को शुरू हुए प्रखर नशा नहीं रोज़गार दो काम का अधिकार दो आंदोलन के महत्व को समझने में इस पार्टी को 41 वर्ष लग गए जिससे थोड़ी चिंता होती है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि हमारे पूर्ववर्ती संगठन उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी व उत्तराखंड के तमाम मुद्दों…
Read More
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मेधावी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मेधावी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

उत्तरकाशी।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु  भूषण खंडूड़ी ने छात्रों को अच्छे नागरिक, जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा दिए जाने पर जोर देते हुए कहा है कि सरस्वती विद्या मंदिर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के पर्याप्त अवसर देकर ही हम बेहतर समाज व सुदृढ़ भारत का निर्माण करने में सफल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शक्तिपुरम चिन्यालीसौड़ के मेधावी सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के पहले गुरु…
Read More
जनपद में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी निजी स्कूलों के बच्चों के समान सुविधाएं…

जनपद में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी निजी स्कूलों के बच्चों के समान सुविधाएं…

देहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति किये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न विकासखण्डों को कुल 94 लाख धनराशि आवंटित की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अन्तर्गत 1 करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई है। जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्ट उत्कर्ष के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम प्रथम चरण में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक एवं जूनियर विद्यालयों में कक्षा कक्षों में वाईट बोर्ड, एलईडी बल्ब की पूर्ति की जा चुकी है। खण्ड विकास अधिकारारियों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों पर विशेष मद प्राप्त धनराशि ₹…
Read More