Blog

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया…

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बाल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी मैदान पर उतरते हुए लॉन बॉल में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने कैंप में मौजूद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनके हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।…
Read More
राठ क्षेत्र के पैठाणी में शुरू हुआ घण्डियाल देवता के निशाण का उठांगण

राठ क्षेत्र के पैठाणी में शुरू हुआ घण्डियाल देवता के निशाण का उठांगण

  पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड। राठ क्षेत्र के पैठाणी गांव में लगभग 101 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद घण्डियाल (घण्टाकर्ण) देवता के निशाण का उठांगण किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर गांव और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। इतने लंबे समय बाद इस प्रकार के पूजा-अनुष्ठान का आयोजन होने से श्रद्धालु बेहद प्रसन्न और भावविभोर हैं। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, पिछली बार घण्डियाल देवता के निशाण को सन् 1923 में उनके पूर्वजों द्वारा निकाला गया था। अब, इतने वर्षों बाद, एक बार फिर से घण्डियाल देवता के निशाण का दर्शन होना पूरे गांव और क्षेत्र के लिए…
Read More
देवभूमि में बनेगी आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति

देवभूमि में बनेगी आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति

देहरादून, 11 दिसंबर: दुनिया में आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति उत्तराखंड की धरती पर बनेगी। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में उपस्थित रह कर विचार विमर्श करेंगे। मकसद ये ही है कि दुनिया के तमाम देशों में आयुर्वेद के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रणनीति तैयार की जा सके। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 में जो कार्यक्रम फाइनल हुआ है, उसमे इंटरनेशनल असेंबली तीन दिन कराए…
Read More
अतिरिक्त वेतन वृद्धि पर उत्तराखंड सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया…

अतिरिक्त वेतन वृद्धि पर उत्तराखंड सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया…

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्वारा महा जून एवं महा दिसंबर में सेवानिवृत होने वाले अधिकारी कार्मिकों को भारत सरकार की तर्ज पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को माननीय मंत्रिमंडल द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान की गई है इसके लिए उत्तराखंड सचिवालय संघ माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता है एवं माननीय मंत्रिमंडल का भी धन्यवाद ज्ञापित करता है ! प्रदेश के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन जी जो सदैव सचिवालय संघ को अपना आशीर्वाद एवं सहयोग देते हैं रहते हैं उनका भी हार्दिक धन्यवाद प्रकट करता है सचिवालय संघ द्वारा अध्यक्ष श्री सुनील लखेड़ा एवं…
Read More
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के लिए कट्टरपंथी एवं साम्प्रदायिक राजनीति समान रूप से जिम्मेदार – अनन्त आकाश

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के लिए कट्टरपंथी एवं साम्प्रदायिक राजनीति समान रूप से जिम्मेदार – अनन्त आकाश

उत्तराखंड,देहरादून। जब किसी देश की मुख्यधारा की राजनीति में धर्म एवं राजनीति का घालमेल हो जाये तो यह लोकतांत्रिक माहौल को न केवल छिनभिन कर देती है बल्कि वहाँ रहे अल्पसंख्यकों ,मीडिया तथा मानवाधिकारों के लिऐ गम्भीर चुन्नौती बन जाती है ,यही सब कुछ भारत में अल्पसंख्यक मुस्लिम एवं ईसाईयों तथा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ हो रहा है । भारत हो या बांग्लादेश की शीर्ष राजनीति इस स्थिति को सुलझाने के बजाय ,हवा देकर दोनों देशों में साम्प्रदायिक जहर फैलाने में लगे हैं। इसके लिये भारत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा बांग्लादेश में कट्टरपंथी समान रूप से…
Read More
रोगियों की सेवार्थ एम्स को दान की 25 व्हील चेयर…

रोगियों की सेवार्थ एम्स को दान की 25 व्हील चेयर…

ऋषिकेश:क्षचलने फिरने में असमर्थ रोगियों की सुविधार्थ बुधवार को हरिद्वार के समाज सेवी ने एम्स अस्पताल को 25 व्हील चेयर दान की। अतिरिक्त व्हील चेयर उपलब्ध हो जाने से अब दिव्यांग और असहाय रोगियों को अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचने में आसानी हो सकेगी। कुछ समय पूर्व हरिद्वार के समाज सेवी और त्यागी एसोसिएट्स के प्रबन्धक सतीश त्यागी ने दीन-दुखियों की सेवा हेतु व्हील चेयर दान करने की इच्छा जताई थी। एम्स अस्पताल प्रशासन द्वारा इस पर सहमति जताने के बाद बुधवार को इस संबन्ध में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के माध्यम से उनके द्वारा संस्थान को 25 व्हील चेयर…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड,देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणा के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।जिसमें जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के ग्राम मलारी स्थित मां हीरामणि के मंदिर एवं धरमनी सामुदायिक स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹45.06 लाख मंजूर हुए हैं। इसी तरह, जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹57.64 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कालीपातल फापा से चल्था खोलबन अश्वमार्ग निर्माण हेतु ₹40.96 लाख स्वीकृत किए हैं। जनपद पिथौरागढ़ के ही विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट की तहसील कनालीछीना ग्राम टुण्डी में जन मिलन केन्द्र…
Read More
अनुमति के टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही सहित होगी एफआईआर:डीएम

अनुमति के टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही सहित होगी एफआईआर:डीएम

देहरादून:जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनाधिकृत मोबाईल टावरों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्बन्धित विभाागों सहित टेलीकॉम कम्पनियो के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर अनाधिकृत मोबाईल टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि शहर में जर्जर भवनों पर भी मोबाईल टावर लगाये जा रहे हैं, जिनसे जामनमाल का नुकसान हो सकता है। जिलाधिकारी ने शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित विभागों की बैठक बुलाई थी, उन्होंने निर्देश दिए कि…
Read More
मसूरी विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा के लिए स्थानीय विधायक हैं जिम्मेदार – नवीन जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा के लिए स्थानीय विधायक हैं जिम्मेदार – नवीन जोशी

  उत्तराखंड, देहरादून। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के मंत्री होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नवीन जोशी ने आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम को गति देते हुए विजय कॉलोनी में आयोजित एक बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें हल करने…
Read More
जिलाधिकारी का बाल मजदूरी पर प्रहार,बाल श्रम से मुक्त कराए कई बच्चे

जिलाधिकारी का बाल मजदूरी पर प्रहार,बाल श्रम से मुक्त कराए कई बच्चे

देहरादून (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर भिक्षावृत्ति पर निरंतर प्रहार किया जा रहा है। मंगलवार को भिक्षावृत्ति में लिप्त दो बालिकाओं को काली मंदिर सेलाकुई से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया बालिकाओं को राजकीय शिशु सदन में रखवाया गया। जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि भाउवाला में खनन पट्टों पर छोटे-छोटे बच्चों से बाल मजदूरी करवाईं जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर टीम भेजी गई ।जहां टीम द्वारा  3 बच्चों को रेस्क्यू करते हुए उनका…
Read More