Blog

मई दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

मई दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

  देहरादून। उत्तराखंड संयुक्त मई दिवस समारोह समिति द्वारा आज गांधी पार्क से एक विशाल रैली निकाली गई। रैली गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड, गांधी रोड, दर्शन लाल चौक होते हुए पुनः गांधी पार्क में समाप्त हुई। इस रैली में सैकड़ों मजदूर व कर्मचारी शामिल हुए। सीटू के जिला महामंत्री कामरेड लेखराज ने कहा कि 1886 में अमेरिका के शिकागो में मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग को लेकर संघर्ष किया था, जिसमें कई मजदूर शहीद हुए थे। इसी आंदोलन की स्मृति में 1 मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता…
Read More
केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली

केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली

केदारनाथ: गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता, सांस्कृत समृद्धि , हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना…
Read More
जिले में धरातल पर उतरने लगे डीएम के आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट

जिले में धरातल पर उतरने लगे डीएम के आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट

देहरादून: सीएम के आत्मनिर्भर सशक्त इजा-बेणी (माता व बहन) के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते डीएम सविन बसंल। राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थलों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों…
Read More
डीएम ने सैक्टरवार संगठित की टीम; टाइम बाउण्ड एक्शन की आदत डाले अधिकारी

डीएम ने सैक्टरवार संगठित की टीम; टाइम बाउण्ड एक्शन की आदत डाले अधिकारी

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देहरादून शहर की प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण निगम लोनिवि द्वारा परियोजना की प्रजेंन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर परियोजना व्यापक जनहित तथा मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता का प्राजेक्ट है तथा इसकी मॉनिटिरिंग की जा रही है। डीएम का इस प्राजेक्ट पर विशेष फोकस है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम एवं परियोजना से जुड़े नोडल अधिकारी उनके सामने एक ही छत के नीचे बैठकर…
Read More
सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस किया जाए लागू: मुख्य सचिव

सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस किया जाए लागू: मुख्य सचिव

देहरादून: सभी अधिकारीगण 01 मई, 2025 से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के दौरान सभी अधिकारियों को दिए। जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची (Shelf of projects) तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि Plinth…
Read More
यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: डीएम ने 6 सब रजिस्ट्रार को किया सम्मानित

यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: डीएम ने 6 सब रजिस्ट्रार को किया सम्मानित

बागेश्वर: जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों /सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिलाधिकारी भटगांई ने सम्मानित किए गए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली। सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार तनुज अवस्थी शामिल हैं, जिन्होंने 332…
Read More
गंगोत्री यमुनोत्री कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

गंगोत्री यमुनोत्री कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इस अवसर पर गंगोत्री एवं…
Read More
23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर पकड़ा गया

23 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर पकड़ा गया

चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औऱ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ —पनीर— को पकड़ा गया है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, थाना रायपुर पहुंचे। इसके साथ ही अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे…
Read More
नही रूकेगी कृष्णा की पढाई, स्कूल में मिलेगा दाखिला

नही रूकेगी कृष्णा की पढाई, स्कूल में मिलेगा दाखिला

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की समस्या सुनते है जनता दिवस की तर्ज पर ही समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जाते हैं, समस्याओं निंरतर फोलोअप किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 40-50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करते है। फरियादियों को इसका समाधान भी मिलता है। इसी क्रम आज एक फरियादी 06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4 वर्ष पहले हो गई। कृष्णा की मॉ घरो में काम…
Read More