Blog

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता

गुरुवार को उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत पिथौरागढ़, सितारगंज, रुद्रपुर व काशीपुर नगरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं पर यूरोपियन निवेश बैंक (EIB ) के साथ लगभग 1910 करोड़ रुपये के वित्तपोषण हेतु प्रोजेक्ट नेगोशिएशन हुआ। EIB ने इन परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण की सहमति दे दी है। प्रस्तावित राशि के अंतर्गत पिथौरागढ़ में पेयजल एवं सीवरेज तथा सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही तैयार की जा चुकी हैं। इस अवसर पर आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय की ओर से श्रीमती अपर्णा भाटिया, EIB से श्री…
Read More
घोड़े खच्चरों पर लगी रोक को  स्थानीय लोगों ने किया आगे बढाने का अनुरोध

घोड़े खच्चरों पर लगी रोक को स्थानीय लोगों ने किया आगे बढाने का अनुरोध

देहरादून: सचिव पशुपालन डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में केदारनाथ मार्ग में संचालित घोड़े खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के बारे में पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रभावी कदम के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वायरस की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पशुपालन मंत्री श्री सौरव बहुगुणा के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं। सचिव पशुपालन ने बताया कि राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान ने बीते 26 मार्च 2025 को रूद्रप्रयाग जिले के दो गांव में घोड़े खच्चरों की सैंपलिंग…
Read More
अब आस्था पथ और मंदिर प्रांगण से होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, केदारपुरी में लगाए गए एलसीडी टीवी

अब आस्था पथ और मंदिर प्रांगण से होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, केदारपुरी में लगाए गए एलसीडी टीवी

रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित, शिव- पार्वती का विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। जहां देश विदेश से लोग सनातन परम्पराओं के अनुसार विवाह करने के लिए पहुंच रहे हैं। शादियों के सीजन में अब यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मौकों पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग कर चुके हैं। इसका असर, त्रिजुगीनारायण मंदिर में साफ तौर पर नजर आ रहा है। जहां लोग देश विदेश से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहुंच रहे हें। इससे यहां होटल कारोबारियों से लेकर पंडे पुजारियों, वेडिंग प्लानर,…
Read More
त्रिजुगीनारायण में इस साल अब तक 500 से अधिक शादियां हुईं

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल रोग विभाग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA)” की थीम “सभी के लिए इनहेल्ड उपचार को सुलभ बनाना” के अनुरूप विभिन्न एकीकृत स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की गईं। आधुनिक चिकित्सा पद्धति एवं पारंपरिक स्वास्थ्य उपायों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अस्थमा की समग्र देखभाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जनसामान्य व मरीजों के तीमारदारों को अस्थमा के…
Read More
डीएम उत्तरकाशी ने समान नागरिक संहिता पोर्टल के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

डीएम उत्तरकाशी ने समान नागरिक संहिता पोर्टल के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला मुख्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक में जिले में समान नागरिक संहिता पोर्टल के क्रियान्वयन तथा पोर्टल पर विवाह के पंजीकरण के साथ ही विभागीय कार्मिकों के विवाह पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित जिले के सभी नागरिकों का यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण करने के कार्य में तेजी लाए। जिसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को वार्ड स्तर पर पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ ही समस्त अधिशासी अधिकारी दैनिक प्रगति की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को…
Read More
मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने राज्य टेली. मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की

मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने राज्य टेली. मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून, 6 मई 2025 : आज स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा किया गया। यह दौरा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS) के अंतर्गत राज्य टेली-मानस सेल की प्रगति के संदर्भ में किया गया। मिशन निदेशक ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर टेली-मानस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सरल और सुलभ बनाने हेतु टेली-मानस एक क्रांतिकारी पहल है, जो डिजिटल माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण परामर्श प्रदान करने में…
Read More
केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को मिल रही राहत, आस्था पथ पर सुलभ कर्मियों की विशेष सेवा

केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को मिल रही राहत, आस्था पथ पर सुलभ कर्मियों की विशेष सेवा

उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। शासन से लेकर प्रशासन तक, हर स्तर पर तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद को देखते हुए व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की गई हैं, जिससे यात्रा निर्बाध और सहज बनी रहे। केदारनाथ धाम, जो चारधामों में विशेष स्थान रखता है, वहां भी जिला प्रशासन लगातार बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने में जुटा है। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, और इस दौरान मौसम की सर्दी भी उन्हें चुनौती देती है।…
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के शुभारम्भ पर एम्स ऋषिकेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के शुभारम्भ पर एम्स ऋषिकेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश: अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर्सें अस्पताल की रीढ़ हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी भूमिका बुनियादी देखभाल से कहीं ज्यादा होती है। 10 मई तक मनाए जा रहे नर्सिंग सप्ताह के शुभारम्भ के दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग सेवा को टीम वर्क से की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सेवा बताया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने कहा कि इलाज की क्वालिटी बेहतर बनाए रखकर रोगियों की सेवा करना प्रत्येक नर्सिंग स्टाफ का पहला कर्तव्य…
Read More
मौसम विभाग के एलर्ट पर एक्शन में आपदा प्रबंधन विभाग

मौसम विभाग के एलर्ट पर एक्शन में आपदा प्रबंधन विभाग

देहरादून: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तरकाशी जनपद के लिए 07 और 08 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि के रेड अलर्ट तथा शेष अन्य जनपदों के लिए 06, 07 एवं 08 मई को ऑरेंज तथा येलो अलर्ट के पूर्वानुमान जारी किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग श्री विनोद कुमार सुमन से जानकारी ली तथा जनपदों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर उपाध्यक्ष, राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग श्री विनय कुमार…
Read More