Blog

यूकेएसएसएससी प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग ने देहरादून में किया जन संवाद

यूकेएसएसएससी प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग ने देहरादून में किया जन संवाद

सभी साक्ष्य और सुझावों के आधार पर निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी जांच – आयोग अध्यक्ष देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 21 सितंबर 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय जांच आयोग ने बुधवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईटीडीए ऑडिटोरियम में जन संवाद एवं लोक सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों, परीक्षा केंद्र प्रभारियों, कोचिंग संस्थान संचालकों और आम नागरिकों ने अपनी शिकायतें, सुझाव और अनुभव आयोग के समक्ष…
Read More
लार्सन एंड टुब्रो ने ₹5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की

लार्सन एंड टुब्रो ने ₹5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि…
Read More
धामी सरकार का सख्त कदम, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

धामी सरकार का सख्त कदम, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में अवैध, असुरक्षित और निम्न गुणवत्ता वाली कफ सिरप दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीमें प्रदेश के हर जिले में सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में शुरू यह अभियान अब तक की सबसे व्यापक कार्रवाई के रूप में सामने आया है। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी की देखरेख…
Read More
सरस मेले के तीसरे दिन लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित हुआ

सरस मेले के तीसरे दिन लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित हुआ

टिहरी। सरस मेला-2025 के तृतीय दिवस के निर्धारित कार्यक्रम में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 09 जिलों की 52 लखपति दीदियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में 25 लखपति दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। जिसमें सभी लखपति दीदियों का कहना है कि भारत सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन की मदद से आज हम अपनी आजीविका में सुधार करके लखपति दीदी बनी हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मो. असलम ने लखपति दीदी कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना(NRLM) एवं ग्रामोत्थान परियोजना के बारे…
Read More
पेपर लीक मामला..एकल सदस्यीय आयोग 08 अक्टूबर को राजधानी में करेगा जनसुनवाई

पेपर लीक मामला..एकल सदस्यीय आयोग 08 अक्टूबर को राजधानी में करेगा जनसुनवाई

पेपर लीक मामले की जांच के लिए बना एकल सदस्यीय आयोग देहरादून में आठ अक्तूबर को जनसुनवाई व संवाद करेगा। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी इससे संबंधित सभी लोगों की शिकायतें और तथ्यों को जानेंगे। इससे पहले आयोग हल्द्वानी और टिहरी में जनसुनवाई कर चुका है। देहरादून में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में जनसुनवाई के लिए लोगों को बुलाया जाएगा। बता दें कि 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें युवाओं ने आठ दिन तक प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Read More
एनीमिया मुक्त भारत अभियानः सीएमओ ने सेंट थॉमस स्कूल में बच्चों को आयरन की गोली खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

एनीमिया मुक्त भारत अभियानः सीएमओ ने सेंट थॉमस स्कूल में बच्चों को आयरन की गोली खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

  देहरादून। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून के निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों हेतु साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सेंट थॉमस स्कूल, देहरादून से किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शर्मा ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को आयरन की गुलाबी गोली और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को नीली गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों को एनीमिया के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी तथा जंक फूड से…
Read More
एम्स में हुआ विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ

एम्स में हुआ विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ

ऋषिकेश: मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के पहले दिन सजीव लघु नाटक की प्रस्तुति द्वारा रोगियों और उनके तीमारदारों को इस संबन्ध में लाभकारी जानकारी देकर जागरूक किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर 2025) के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं आयुष विभाग के सहयोग से 11 अक्टूबर तक विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित…
Read More
त्योहारी सीजन में मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की जांच समेत अन्य खाध्य पदार्थों की जांच तेज

त्योहारी सीजन में मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की जांच समेत अन्य खाध्य पदार्थों की जांच तेज

देहरादून: त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग यानि एफडीए का सघन अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहारी मौसम में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में बिक रहे मावा, पनीर, घी, दूध और मिठाइयों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए ताकि मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा…
Read More
बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई सरकार, मेडिकल स्टोरों से किया गया जब्त

बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त हुई सरकार, मेडिकल स्टोरों से किया गया जब्त

देहरादून: केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्त अनुपालन हेतु उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में खाघ सरंक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, जहां से पेडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने जब्त कर परीक्षण के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त…
Read More
एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

देहरादून: प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में प्रतिबंधित और संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशों के क्रम में प्रदेशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीमों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं को…
Read More