23
May
देहरादून : दून की धडकन ‘‘घंटाघर’’ जल्द ही भव्य और दिव्य स्वरूप में नजर आएगा। जिला प्रशासन के अभूतपूर्व प्रयासों से ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर सौंदर्यीकरण का काम आखिरी चरण में चल रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को घंटाघर, दिलाराम व ब्रह्म कमल चौक चौराहों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण कार्याे को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजधानी देहरादून के प्रमुख चौक चौराहों, ऐतिहासिक स्थल एवं धरोहरों को पहाड़ी शैली में सवांरने…
