27
Oct
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। श्री बिंद्रा ने हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासन के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष मार्गदर्शन और समय-समय पर दिए गए निर्देशों के कारण इस वर्ष हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की दृष्टि से यात्रा का बेहतरीन प्रबंधन किया गया। श्री बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष भारत और विदेशों से…
