Blog

पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी हुई पुस्तकों की खरीददारी और बच्चों का हुआ उत्तराखण्ड टैलेंट शो

पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी हुई पुस्तकों की खरीददारी और बच्चों का हुआ उत्तराखण्ड टैलेंट शो

देहरादून,2 नवम्बर, 2025. राज्य स्थापना रजत जयन्ती समारोह के अंतर्गत दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून में दूसरे दिन विभिन्न रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पुस्तक मेला एवं बाल गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह की दूसरी श्रृंखला का भाग है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। इन पुस्तकालय में लगे पुस्तक मेले में आज भी लोगों ने पुस्तकों की खरीददारी की. ज्ञातव्य है कि यहां प्रकाशकों ने उत्तराखंड की संस्कृति, समाज, लोक जीवन और इतिहास से जुड़ी पुस्तकें विक्रय हेतु रखी हैं। यह…
Read More
राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण

देहरादून। माननीय राष्ट्रपति ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुरा रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पार पुल ने अब राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹9 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल स्थानीय हिमालयी वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है। रैंप…
Read More
तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रविवार सुबह सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर द्वारा हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया। पतंजलि हैलीपैड पर पहुंचने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। समारोह के उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय के अकादमिक स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। यह…
Read More
पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा — सीएम धामी

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा — सीएम धामी

मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष–उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। देवभूमि की लोक परंपराओं को समर्पित इस विशेष अवसर पर राजयपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ( से नि) की उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इगास हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोक आस्था और सामूहिक भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों, गायकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकगीत व लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हारुल, झूमेंलो, चांचरी, थड़िया, जागर और…
Read More
प्रदेश कांग्रेस कमेटी धूमधाम से मनाएगी राज्य स्थापना की रजत जयंती

प्रदेश कांग्रेस कमेटी धूमधाम से मनाएगी राज्य स्थापना की रजत जयंती

1 से 14 नवम्बर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन, शहीद आंदोलनकारियों को दी गई श्रद्धांजलि देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य की रजत जयंती वर्ष को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर 1 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक प्रदेशभर में पखवाड़े भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आज कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्थल, देहरादून कचहरी में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी के…
Read More
लंबे समय से लंबित मांग को मिली मंजूरी, एसडीएसीपी लाभ से दंत चिकित्साधिकारियों का बढ़ेगा मनोबल

लंबे समय से लंबित मांग को मिली मंजूरी, एसडीएसीपी लाभ से दंत चिकित्साधिकारियों का बढ़ेगा मनोबल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय शासन के पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की गई संस्तुति के आधार…
Read More
रुद्रप्रयाग में सहकारिता मेला 2025 का तीसरा दिन रहा आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग में सहकारिता मेला 2025 का तीसरा दिन रहा आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग।गुलाबराय खेल मैदान रुद्रप्रयाग में चल रहे सहकारिता मेला 2025 के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चण्डी प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष सीमांत अनुश्रवण परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु नेगी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग ने की।। अपने संबोधन में चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेलों के माध्यम से सीमान्त गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और नई समितियों के गठन से…
Read More
नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार

नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस नवाचार…
Read More
देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

हरिद्वार 30 अक्टूबर- राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब युवा गायक सौरभ मैठाणी ने अपने सुरों से पूरे वातावरण को भावनाओं और उत्साह से भर दिया। उनकी मधुर आवाज़ ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कभी लोकधुनों की मिठास बिखरी तो कभी देशभक्ति की तरंगों ने मंच और मैदान दोनों को जोश से भर दिया। मैठाणी के गीतों पर दर्शक स्वयं को झूमने से न रोक से और मैठाणी ए साथ जमकर थिरके, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। हर सुर के साथ…
Read More
एफआरआई में रजत जयंती समारोह की तैयारियों का गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने लिया जायजा

एफआरआई में रजत जयंती समारोह की तैयारियों का गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने लिया जायजा

देहरादून (सूचना विभाग)। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह मे प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में गढ़वाल आयुक्त  विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने गुरुवार देर शाम एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्य पंडाल, मंच डिज़ाइन एवं लेआउट को लेकर अभियंताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी तथा आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी मार्ग…
Read More