Blog

मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी करें अधिकारी- मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी करें अधिकारी- मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को पूर्ण हो चुकी, गतिमान और किसी विशेष इश्यू के चलते अभी तक प्रारंभ नहीं की जा सकी ऐसी सभी सीएम घोषणाओं तथा गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई सभी घोषणाओं का पृथक- पृथक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गतिमान घोषणाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति का अपडेट तीन दिवस की अवधि में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ऐसी घोषणाएं जिनको किसी भी प्रकार के इश्यू के…
Read More
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को साकार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह संवाद राज्य की 25 वर्षों की प्रगति और आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करने वाला सशक्त मंच सिद्ध हुआ। संवाद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, युवा नवाचारक, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े उद्यमी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। इन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार की योजनाओं,…
Read More
स्वरोजगार उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे जिलाधिकारी

स्वरोजगार उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे जिलाधिकारी

राज्य स्थापना दिवस के दिन आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय आरम्भ करने वाले नवउद्यमियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे। उत्तरकाशी जोशीयाडा में श्री जसपाल पंवार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जिम खोला है जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा किया गया। उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोशीयाडा में अन्य दो उद्यमी श्री सौरभ भट्ट लाइब्रेरी संचालक तथा श्री शिवम संतरी अर्बन कैफे संचालक है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा इन उद्यमियों के द्वारा संचालित व्यावसायिक इकाइयों का भ्रमण किया गया। ये सभी जनपद के निवासी हैं तथा स्वरोजगार से…
Read More
पीएम फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों को 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

पीएम फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों को 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून आगमन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (क्ठज्) के…
Read More
प्रधानमंत्री जी ने किया ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री जी ने किया ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के मुख्य समारोह में आज देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगभग ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। FRI परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री जी ने गढ़वाली–कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नौ नवंबर का दिन उत्तराखण्डवासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखण्डवासी को गर्व का अहसास कराता है। प्रधानमंत्री ने…
Read More
उत्तराखंड राज्य स्थापना के सजत जयंती समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रदेश को दी बड़ी सौगातें

उत्तराखंड राज्य स्थापना के सजत जयंती समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रदेश को दी बड़ी सौगातें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि  को अनेक सौगातें दीं। उन्होंने समारोह में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने समारोह में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया और अपना संबोधन गढ़वाली भाषा में शुरू कर उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा, “जहां चाह, वहां राह।” यदि हमें अपना लक्ष्य पता है, तो हम अवश्य आगे बढ़ते हैं। उत्तराखंड ने यह बात सिद्ध…
Read More
उत्तराखंड में 1200 करोड़ की परियोजनाओं में निजी निवेश – सतपाल महाराज

उत्तराखंड में 1200 करोड़ की परियोजनाओं में निजी निवेश – सतपाल महाराज

पर्यटन नीति 2023–30 से निवेश को नया प्रोत्साहन, प्रदेश में बनेंगे नए डेस्टिनेशन देहरादून। उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा में पर्यटन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। नई पर्यटन नीति 2023–30 लागू होने के बाद प्रदेश में निजी निवेशकों द्वारा 1200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य आरंभ किया गया है। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि वर्ष 2000 में राज्य गठन के समय जहां 110.79 लाख देशी और 56,766 विदेशी पर्यटक उत्तराखंड आए थे, वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 593.74 लाख देशी और 1.77 लाख विदेशी पर्यटकों तक पहुँच गई है। 2000 में जहाँ चारधाम व हेमकुंड यात्राओं में लगभग 16 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं 2025…
Read More
राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों…
Read More
देहरादून में भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा का जोरदार स्वागत

देहरादून में भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा का जोरदार स्वागत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस टीम में उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा भी थी, जिन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन किया। सीएम धामी ने टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। आज स्नेह दून पहुंची हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ उन्होंने मुलाकात की है। उनके साथ काफी अच्छा अनुभव उनका रहा है। उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। वहीं राज्य…
Read More
क्लाइमेट चेंज की मार, हेल्थ पर वार, रिपोर्ट ने दिखाया फंडिंग का भार

क्लाइमेट चेंज की मार, हेल्थ पर वार, रिपोर्ट ने दिखाया फंडिंग का भार

गर्मी बढ़ रही है, बिमारियाँ भी। मगर इलाज के लिए पैसा नहीं। adelphi की नई रिपोर्ट बताती है कि जिस वक्त जलवायु संकट हमारी सांसें, हमारी धड़कनें और हमारे शरीरों पर असर डाल रहा है, उसी वक्त दुनिया की हेल्थ फंडिंग अब भी ‘क्लाइमेट ब्लाइंड’ बनी हुई है। रिपोर्ट का कहना है कि 2050 तक क्लाइमेट चेंज से 1.56 करोड़ लोगों की जान जा सकती है, लेकिन अब तक वैश्विक क्लाइमेट फाइनेंस का सिर्फ 0.5% हिस्सा ही हेल्थ सेक्टर तक पहुँचा है। 2004 से अब तक यह रकम कुल मिलाकर सिर्फ 173 मिलियन डॉलर रही है। यह कुल अनुकूलन फाइनेंस…
Read More