Blog

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियाँ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियाँ

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के स्वागत को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। गणेश गोदियाल 16 नवम्बर 2025 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेसजन भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि  गोदियाल कल प्रातः 9:30 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके उपरांत स्वागत काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना, धर्मपुर मार्ग से होता हुआ अपराह्न 12:05 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा, जहां विशेष समारोह में…
Read More
राष्ट्रीय हेमेटोलाॅजी क्विज में एम्स ऋषिकेश बना सिरमौर

राष्ट्रीय हेमेटोलाॅजी क्विज में एम्स ऋषिकेश बना सिरमौर

शैक्षणिक स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय हेमटोलॉजी क्विज में एम्स ऋषिकेश ने खिताब अपने नाम दर्ज कराकर गौरव हासिल किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडेमिक ने प्रतिभागी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता बताया। एम्स ऋषिकेश के पैथोलॉजी और मेडिसिन विभागों के स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स की एक टीम ने हाल ही में 9 नवम्बर को यह प्रतियोगिता जीती है। इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आई.एस.एच.बी.टी) के 66वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान यह प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित की गयी थी। इस 17वीं राष्ट्रीय हेमटोलॉजी क्विज प्रतियोगिता में एम्स ऋषिकेश सहित राज्य स्तर…
Read More
वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

देहरादून: जिला कार्यालय परिसर देहरादून में आज प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के 10वें संस्करण का आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक राजपुर खजान दास एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब, अनाथ और असहाय बालिकाओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और कौशल शिक्षा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया। आज 32 बालिकाओं को 13 लाख धनराशि के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजान दास ने जनहित में संचालित प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा को अभिनव पहल बताते हुए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मां भवानी के नाम से शुरू इस प्रोजेक्ट से अब तक…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार, जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं की। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण किया जायेगा। बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास कार्य कराया जायेगा। ग्राम पय्या पौड़ी से नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत कालापानी से दशरथ पर्वत कुण्ड तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत ग्राम सुरिंग में…
Read More
गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां एक ओर हमारी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है,वहीं लोकल फॉर वोकल, मेड इन इंडिया जैसी योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।…
Read More
टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल

टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल

उत्तराखंड की धामी सरकार बच्चों, किशोरों और युवाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी दिशा में आज विश्व मधुमेह दिवस पर राज्य ने टाइप-1 डायबिटीज (T1D) प्रबंधन के लिए अपनी पहली राज्य स्तरीय तकनीकी एवं संचालन संबंधी गाइडलाइन जारी की। यह कदम टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्थित, वैज्ञानिक और मानवीय स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), चिकित्सक विशेषज्ञ और विकास भागीदार शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया…

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके…
Read More
उपनल कर्मियों के आंदोलन को हरक सिंह रावत का समर्थन, नियमितीकरण मुद्दा गरमाया

उपनल कर्मियों के आंदोलन को हरक सिंह रावत का समर्थन, नियमितीकरण मुद्दा गरमाया

देहरादून। उपनल कर्मियों का नियमितीकरण मुद्दा उत्तराखंड में एक बार फिर गरमाने लगा है। चार दिनों से आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के धरने पर कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए धामी सरकार पर तीखे प्रहार किए। धरना स्थल पर रावत ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुए उन्होंने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन के फैसले पर कैबिनेट में चर्चा कराने को समिति बनाई थी। लेकिन इसका निर्णय न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को तत्काल मानने की अपील की। रावत ने कहा कि…
Read More

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का आठवां उत्तराखण्ड राज्य सम्मेलन कल

देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का आठवां उत्तराखण्ड राज्य सम्मेलन कल, दिनांक 14 नवम्बर 2025, को जैन धर्मशाला, देहरादून में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती पी. के. श्रीमती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान नई राज्य कमेटी का चुनाव भी किया जाएगा।
Read More