10
Dec
उत्तराखण्ड,देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मेें पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिन को बडे धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में बड़ी संख्या में एकत्र होकर श्रीमती सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ मिष्ठान वितरण एवं केक काट कर कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी…