11
Jan
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने, राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेसजनों ने लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी अपनी सादगी, कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने देश में हरित क्रांति के लिए नारा दिया था जय जवान, जय किसान परन्तु आज सत्ता में बैठे लोग…
