02
Dec
उत्तराखंड,देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुद्धोवाला अवस्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण कर, रसोई में खाना बनाए जाने की प्रक्रिया परखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने पकाया जा रहे खाने को भी चखा, उन्होंने अक्षय पात्र रसोई के संचालकों को निर्देश दिए की खाना बच्चों के अनुकूल बनाएं ताकि बच्चे आसानी से खाना खा पाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अक्षय पात्र रसोई में खाना बनाये जाने की प्रक्रिया देखी तथा सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोई में इस्तेमाल किए जाने हेतु रखे अनाज को भी देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों में भेजे जाने वाले बर्तन साफ…
