Jagriti Gusain

188 Posts
उत्तराखंड कांग्रेस राज्य में बढ़ता भ्रष्टाचार,महिला अपराध तथा बेकाबू बेरोजगारी के खिलाफ शुरू करेगी राज्यव्यापी आन्दोलन – गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस राज्य में बढ़ता भ्रष्टाचार,महिला अपराध तथा बेकाबू बेरोजगारी के खिलाफ शुरू करेगी राज्यव्यापी आन्दोलन – गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा तथा मनोज यादव की उपस्थिति में कांग्रेस ने उत्तराखंड में जन जागरण अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की कारगुजारियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस फरवरी माह से तीन महीने की जन-जागरण यात्रा का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता को लूट, झूठ तथा दमन का…
Read More
किसी भी स्थिति में दूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो – सविन बंसल

किसी भी स्थिति में दूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो – सविन बंसल

देहरादून (सूचना विभाग)। ऋषिकेश स्थित चन्द्रेश्वर नाले से बिना उपचारित गंदे पानी एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में प्रवाहित होने संबंधी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को नाले के समुचित उपचार हेतु विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग तथा महाप्रबंधक, निर्माण वृत्त (गंगा), उत्तराखंड पेयजल निगम ने नाले का संपूर्ण नक्शा एवं प्रस्तावित एक्शन प्लान से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन…
Read More
विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में 29 जनवरी को बहुउद्देशीय शिविर का किया जाएगा आयोजन – अभिनव शाह

विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में 29 जनवरी को बहुउद्देशीय शिविर का किया जाएगा आयोजन – अभिनव शाह

देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में 29 जनवरी, 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी उपलब्ध करते हुए कहा कि सरकार की…
Read More
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यपाल ने परेड ग्राउंड स्थिति मुख्य कार्यक्रम में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यपाल ने परेड ग्राउंड स्थिति मुख्य कार्यक्रम में फहराया तिरंगा

देहरादून। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।इस अवसर पर उन्होंने सभी देश व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन ही भारतीय संविधान लागू हुआ था और भारत ने वास्तविक रूप सम्पूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि हम सभी देश वासियों को अपने स्वतन्त्रता सेनानीयों तथा संविधान निर्माताओं की मूल भावना का आदर करते हुए आगे बढ़ते रहना…
Read More
विकास खण्ड सहसपुर के न्याय पंचायत आमवाला में संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बहुदेशीय शिविर

विकास खण्ड सहसपुर के न्याय पंचायत आमवाला में संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बहुदेशीय शिविर

  देहरादून(जिला सूचना विभाग) सुशासन, संवेदनशील प्रशासन एवं जनसेवा संकल्प के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत शनिवार को विकासखंड सहसपुर की न्याय पंचायत आमवाला में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से कुल 921 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में कनिष्ठ प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष कुल 81 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें से 10 शिकायतों का…
Read More
थलीसैंण ब्लाक के ग्राम नौडी निवासी गोविंदराम पंत ने अपने निजी प्रयास से बनवाई ढेड़ किमी सड़क, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

थलीसैंण ब्लाक के ग्राम नौडी निवासी गोविंदराम पंत ने अपने निजी प्रयास से बनवाई ढेड़ किमी सड़क, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

पौड़ी गढ़वाल। जहां जनप्रतिनिधि अपनी टालमटोल नीतियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं,वहीं पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लाक राठ क्षेत्र ग्राम नौडी निवासी गोविंदराम पंत ने अपने निजी प्रयास से ढेड़ किमी ग्रामीण सड़क खोदकर सरकार को आईना दिखाने का कार्य किया है जिससे वे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं। पेशे से शिक्षाविद् पंत बन्धु के इस कार्य से लोग जहां काफी प्रसन्न हैं वहीं उनकी सराहना भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके सड़क निर्माण से उनकी वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई है।इस सड़क के निर्माण के…
Read More
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच का हश्र भी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की घोषणा के जैसा होता दिखाई दे रहा है – गणेश गोदियाल

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच का हश्र भी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की घोषणा के जैसा होता दिखाई दे रहा है – गणेश गोदियाल

देहरादून। आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के डोडा में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हताहत हुए जवानों की शहादत पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में जनता के आक्रोष को देखते हुए आनन-फानन में सीबीआई जांच की आधी-अधूरी घोषणा तो की है परन्तु इस घोषणा का हश्र भी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की घोषणा जैसा हो रहा है। इन दोनों मामलों में सीबीआई की तरफ से अभी…
Read More
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकराता के सुदूरवर्ती क्षेत्र कथियान में आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकराता के सुदूरवर्ती क्षेत्र कथियान में आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

देहरादून ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कथियान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1086 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित…
Read More
किसान आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने तथा आरोपी पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।

किसान आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने तथा आरोपी पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।

देहरादून। जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र के पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह की मौत की जांच सीबीआई से कराने तथा इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारी के निलंबन की मांग को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी  कार्यालय से जुलूस निकालते हुए पुलिस मुख्यालय का घेराव कर किसान की मौत की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकडों की संख्या में कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एकत्र हुए जहां…
Read More
पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्र वासियों ने जताई खुशी

पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्र वासियों ने जताई खुशी

देहरादून। राजधानी देहरादून के मियाँवाला क्षेत्र में रहने वाले पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर14 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन होने से उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिसंबर माह में छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट अकादमी में अंडर14 वर्ग के ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड अंडर14 टीम के लिए किया गया, जिसमें देहरादून के मियाँवाला निवासी पार्थ परमार का चयन एक बल्लेबाज और विकेट-कीपर के रूप में…
Read More