admin

2643 Posts
डीएम के निर्देश पर प्रभावितों के द्वार-द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी; प्रभावितों  का जान  रहे  हाल

डीएम के निर्देश पर प्रभावितों के द्वार-द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी; प्रभावितों का जान रहे हाल

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना तथा आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। उप जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से राहत कार्यों में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने विभिन्न…
Read More
ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को स्कॉच अवार्ड–2025 से सम्मानित…

ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को स्कॉच अवार्ड–2025 से सम्मानित…

देहरादून, 22 सितम्बर। ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को हाउस ऑफ हिमालयाज पहल और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना–रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड–2025 से नवाज़ा गया है। यह सम्मान 20 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। स्कॉच अवार्ड देश में सामाजिक और आर्थिक विकास के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों को मान्यता देने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी और तब से यह पुरस्कार उन संस्थानों व विभागों को दिया जाता है, जो डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक समावेशन में उत्कृष्ट…
Read More
भारत ने पाकिस्तान को 06 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली धुआंधार पारी

भारत ने पाकिस्तान को 06 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली धुआंधार पारी

एशिया कप 2025 के ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के खिलाफ जब पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उसे लगा होगा कि उसकी टीम टक्कर दे सकती है, लेकिन यह तो सबसे बड़ी खुशफहमी ही साबित हुई। टीम इंडिया के दो बचपन के यारों शुभमन गिल (47) और अभिषेक शर्मा (74) ने जो यारी दिखाई तो दुबई स्टेडियम से हजारों मील दूर बैठे टीवी पर मैच देख रहे दर्शक भी उस हीट वेव को महसूस कर रहे थे। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 18.5 ओवरों में 6 विकेट से हराते हुए बता दिया…
Read More
PM मोदी का GST रिफॉर्म को घर-घर तक पहुंचाने पर फोकस, बीजेपी की मुहिम को किया तेज

PM मोदी का GST रिफॉर्म को घर-घर तक पहुंचाने पर फोकस, बीजेपी की मुहिम को किया तेज

जीएसटी की नए दरें लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म के फायदे घर घर तक पहुंचाने की बीजेपी की मुहिम को तेज किया है। जब से जीएसटी की नई दरों का ऐलान हुआ है बीजेपी अलग अलग कार्यक्रम कर इसका प्रचार कर रही है। हालांकि विपक्ष यह कह रहा है कि सरकार ने अपनी पुरानी गलती को सुधारा है और ऐसा बार बार विपक्ष के कहने के बाद हुआ है। लेकिन बीजेपी और एनडीए के दल जिस अग्रेसिव तरीके से जीएसटी सुधार को पीएम और सरकार का बड़ा जनहितकारी कदम बता रही हैं, उस तरह विपक्ष…
Read More
अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन

अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज डामकोठी, हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिषद द्वारा हाल ही में उत्तराखण्ड में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹34 लाख की सहयोग राशि प्रदान की गई। इतना ही नहीं, परिषद ने एक आपदा प्रभावित गांव को गोद लेने का भी noble संकल्प लिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सेवा और संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री धामी ने अखाड़ा परिषद के इस प्रयास की हार्दिक सराहना करते हुए कहा “ *उत्तराखण्ड की सेवा परंपरा में साधु-संत समाज का…
Read More
मुख्यमंत्री ने प्रभवितों को हैली से खाद्यान्न पहुंचाने की विशेष अनुमति दी

मुख्यमंत्री ने प्रभवितों को हैली से खाद्यान्न पहुंचाने की विशेष अनुमति दी

देहरादून: जनपद के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं छमरौली में डीएम सविन बंसल ने 12 कि. मी. पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों की व्यथा। फुलेत और छमरौली में करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गांव में माह सितंबर 2025 का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वादा किया कि मुख्यालय पहुंचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा। डीएम ने ग्रामीणों के साथ की हुई वादा को बखूबी निभाया आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीएम ने ग्रामीणों के साथ की गई वादा को पूरा किया। डीएम के निर्देशन पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह…
Read More
कमाल हो गया! भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में बने 781 रन, बल्लेबाजों ने 111 बाउंड्री ठोक मचाया गदर

कमाल हो गया! भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में बने 781 रन, बल्लेबाजों ने 111 बाउंड्री ठोक मचाया गदर

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 43 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। तीसरा वनडे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पूरी भारतीय टीम 369 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाईं। 413 रनों के लक्ष्य का पीछा…
Read More
खटीमा से लेकर नंदानगर तक हर जगह जनता के बीच रहे सीएम धामी

खटीमा से लेकर नंदानगर तक हर जगह जनता के बीच रहे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूरा दिन जनसेवा में व्यतीत किया। इस दौरान वो ऊधमसिंह नगर से लेकर चमोली तक लोगों से मुलाकात करते हुए, उनकी समस्याओं का निराकरण करते नजर आए। शनिवार सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले खटीमा (ऊधमसिंहनगर) में आम लोगों से मुलाकात करते हुए अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रभावित चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र का दौरा किया, जहां पीड़ितों से मिलकर उनके दुख दर्द को साझा किया, सीएम ने पीड़ितो को सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही जीवन को फिर…
Read More
टकनौर क्षेत्र में भालू का आतंक, महिला घायल–पूर्व विधायक सजवाण पहुंचे अस्पताल

टकनौर क्षेत्र में भालू का आतंक, महिला घायल–पूर्व विधायक सजवाण पहुंचे अस्पताल

उत्तरकाशी: भटवाड़ी प्रखंड के टकनौर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रातः भटवाड़ी मुख्यालय के सालंग गाँव में यह आतंक और गहराया, जब गाँव के पूर्व प्रधान श्री बचेंद्र सिंह की पत्नी श्रीमती कैलाशी देवी उम्र 48 वर्ष, घास काटकर लौट रही थीं। अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया गया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया। वर्तमान में वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. सिंह…
Read More
मानसून 2025 क्षति पर सचिव आपदा प्रबंधन की वीसी बैठक

मानसून 2025 क्षति पर सचिव आपदा प्रबंधन की वीसी बैठक

टिहरी गढ़वाल: आज शनिवार को जिला कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के वीसी कक्ष में सचिव, आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक वीसी के माध्यम से मानसून-2025 के दौरान विभागीय परिसम्पत्तियों को हुई क्षति की समीक्षा हेतु संपन्न हुई। सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग ने उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साझा करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में हुई क्षति का विवरण निर्धारित फॉर्मेट में प्रस्तुत किया जाए। इसमें क्षति की धनराशि SDRF के अंतर्गत कवर एवं नॉट कवर श्रेणीवार स्पष्ट रूप से दर्शाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल…
Read More