20
Mar
ऋषिकेष 20 मार्च । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के सभागार में ‘पहाड़ की नारी, देश की शक्ति’ थीम पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू स्वामी राजराजेश्वरम का विशेष सान्निध्य रहा, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का संघर्ष और समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस प्रकार…
