admin

2485 Posts

देहरादून में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन ने सभी निर्माण एवं रोड कटिंग अनुमतियाँ कीं निरस्त

देहरादून, दिनांक 09 फरवरी। शहर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण एवं रोड कटिंग कार्यों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा निर्णय लिया है। माह जनवरी में आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम द्वारा दी गई समस्त कार्यालयीन अनुमतियों सहित सभी निर्माण कार्य अनुमतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे एक दिवस के भीतर कार्यक्षेत्र से अपनी समस्त मशीनरी, निर्माण सामग्री आदि हटाएं तथा 10 दिनों के भीतर सड़कों को पूर्व स्थिति में बहाल करें।अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण…
Read More
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

देहरादून 09 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतत हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से जयेंद्र सिंह राणा और संजय सत्यवली को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। उनकी सोच हिमालय की चोटियों जैसी ऊंची और सेवा-भाव घाटियों जैसा गहरा था। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा, भारतीय सभ्यता और देश के भविष्य की…
Read More
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

खटीमा, 07 फरवरी 2026 । बिरिया मझोला खटीमा में आयोजित स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा और उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला तराई की टीम ने 108 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उजालिकोट ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर…
Read More
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। ऐसी फिल्मों से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के…
Read More
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

चम्पावत, 07 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई गति देते हुए ₹300 करोड़ से अधिक लागत की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बनेगी और टनकपुर को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने शारदा घाट पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान, डिजास्टर रेजिलिएन्स के लिए इकोलॉजिकल कॉरिडोर, विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण व सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, हेलीपैड निर्माण, महाविद्यालयों में परीक्षा हॉल, विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तकालय व मिनी…
Read More
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

चम्पावत, 07 फरवरी 2026। टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा खड़ी होली में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घेरा बनाकर लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों से पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो उठा।…
Read More
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून 06 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा अब केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। यह कार्यक्रम छात्रों को यह समझाने का माध्यम है कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आत्ममंथन और परिपक्व होने के एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने अपने स्कूली जीवन…
Read More
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया और उनके उत्तराखंड प्रवास को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Read More
भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…

भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…

हरिद्वार 06 फरवरी । हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। समापन समारोह में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज समेत अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने समाधि…
Read More
वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ तथा त्वरित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जनवरी 2026 माह की पेंशन राशि का वन-क्लिक प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की तकनीक आधारित, पारदर्शी…
Read More