25
Sep
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्र मे रहने वाले लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में 50% छूट देने का ऐलान किया है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी और अब ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को इसका आदेश निर्गत किया है। अपने आदेश में शासन ने लिखा है कि 200 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले हिमाच्छादित क्षेत्र वाले उपभोक्ताओं को बिजली की दरों पर 50% सब्सिडी दी जाएगी।…
