14
Apr
देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के एक बड़े और गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या नियंत्रण समिति के अध्यक्ष दिनेश मंसेरा और विधायक सुरेश गड़िया सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। मुलाकात के दौरान वातावरण श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह से भरा रहा। इस अवसर पर नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने…
