14
Feb
देहरादून। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण सहित विभिन्न लंबित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य आंदोलनकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और मांगें रखते हुए शपथ-पत्र के आधार पर चिन्हीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात प्रमुखता से उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि उपलब्ध कराए गए शपथ-पत्रों और अभिलेखों के आधार पर प्रकरण को प्रबल संस्तुति के साथ शासन को भेजा जाएगा, ताकि उचित स्तर…
