02
Jan
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग के न्याय पंचायत ल्वारा एवं कण्डारा में “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रशासन द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। दोनों कार्यक्रमों में कुल 695 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। स्थानीय निवासियों द्वारा कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 78 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया…