06
Jan
देहरादून: “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा एवं उप जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की…