admin

2485 Posts

गढ़वाल राइफल्स की सराहनीय पहल,विकलांग आश्रित तक पेंशन सहायता का अनुकरणीय उदाहरण

देहरादून। आज गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के अभिलेख कार्यालय, लैंसडाउन से आए क्लर्क अनिल राणा एवं उनके साथ उपस्थित सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून,कर्नल ओमप्रकाश पासवान ने दिवंगत पूर्व सैनिक पुरूषोत्तम पंत मूल निवासी ग्राम मैली पट्टी कण्डारस्यूं जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी दुर्गा शक्ति एनक्लेव, बनूवाला, देहरादून में पहुंचकर दिवंगत सैनिक की पुत्री कुमारी शोभा को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस पेंशन स्वीकृत होने पर पेंशन प्रमाण-पत्र,जीविका भत्ता प्रमाण-पत्र एवं संबंधित सभी आवश्यक कागजात विधिवत सौंपकर एक सराहनीय और मानवीय कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर सूबेदार (अ.) विक्रम सिंह कंडारी एवं समस्त राठ पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा…
Read More
प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

देहरादून, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके संगठनात्मक कार्यक्रम निरंतर और व्यवस्थित रूप से चलते रहते हैं, और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को सिखाता है कि चुनौतियों को अवसर में कैसे बदला जाए और…
Read More
दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आवास विभाग द्वारा बड़े शहरों, तीर्थस्थलों और पर्यटन केंद्रों पर पार्किंग सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर निर्माणाधीन पार्किंग परियोजनाएं जल्द पूरी होने जा रही हैं, जिनमें 1082 वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभालते ही आवास विभाग को विकास प्राधिकरणों के माध्यम से युद्धस्तर पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभिन्न विकास प्राधिकरणों से…
Read More
टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…

टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…

देहरादून, 17 फरवरी । मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित एक निम्न मध्यमवर्गीय पहाड़ी दंपति को उनकी आवंटित आवासीय भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया। यह भूमि पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में थी। प्रकरण ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर का है, जहां टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित परिवारों को आवासीय भूखण्ड आवंटित किए गए थे। शिकायतकर्ता सुमेरचंद एवं अन्य को आवंटित भूखण्ड संख्या-29 पर…
Read More
देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

देहरादून 17 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो सड़क…
Read More
सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

देहरादून, 16 फरवरी । कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन की तत्परता का असर साफ दिखा। कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण, आर्थिक सहायता और सेवा संबंधी मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराया जाए। इंद्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने आर्थिक तंगी और बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई बताते हुए सहायता की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल क्लब फंड से मदद देने तथा समाज…
Read More

ऐतिहासिक राजभवन घेराव की सफलता पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार

देहरादून16 फरवरी। प्रदेश में लगातार ध्वस्त होती कानून व्यवस्था,महिला अपराध,बेरोजगारी, महंगाई तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित कर अपनी एकजुटता तथा शक्ति का जोड़दार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को ललकारा है। प्रदेश के कोने-कोने से परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए हजारों कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ पैदल मार्च कर जुलूस की शक्ल में अस्ली हाल होते दिलाराम से सालावाला तथा हाथीबड़कला पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की इस पर कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। कांग्रेस कमेटी के…
Read More
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…

देहरादून। आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन विकास तथा अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार से पहले विस्तृत मास्टर प्लान बनाने को कहा। सोमवार को सचिवालय में टिहरी लेक प्रोजेक्ट के अंतर्गत सतत, समावेशी और जलवायु अनुकूल पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी झील को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार को भेजे जाने वाले…
Read More
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न संकायों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1001 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग मानवता, गरीब…
Read More
डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध

देहरादून, 14 फरवरी । जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश के उप निबंधक को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में निबंधक लिपिक द्वारा अवैधानिक रूप से विलेखों का पंजीकरण किया जा रहा था। इतना ही नहीं, फर्जी कार्मिकों से भी अनधिकृत रूप से रजिस्ट्रियों का काम कराया जा रहा…
Read More