admin

2489 Posts
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा राज्य के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के विज़न पर जोर दिया और ‘एक जिला,…
Read More
मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विकासखंड के 10 पुरुष एवं 21 महिलाओं सहित कुल 31 वरिष्ठ नागरिकों को कल शनिवार को 4 दिवसीय निशुल्क यात्रा पर श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दसौली करम सिंह गोसाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चाका पिछवाड़ा अमिता सेमवाल, ग्राम प्रधान अमिल्डा दिनेश डंगवाल द्वारा तीर्थ यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।…
Read More
“बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

“बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

उत्तरकाशी: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ.रामचंद्र उनियाल,रमा भट्ट,राजेन्द्र भट्ट,चिरंजीव सेमवाल,राजेश रतूड़ी,दीपक नौटियाल,पृथ्वी दत्त नैथानी,ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह,महावीर राणा,आशीष मिश्रा,डॉ.विजेंद्र पोखरियाल और मोहन राणा आदि पत्रकारों ने तेजी से बढ़ रही गलत एवं भ्रामक सूचनाओं को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विश्वसनीय, संतुलित और तथ्यपरक…
Read More
बारातियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर

बारातियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर

गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 धुनारघाट के समीप बरातियों से भरा एक ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती करवाया गया है,जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। पहाड़ों में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। कभी ड्राइवरों की लापरवाही तो कभी ओवर स्पीड व कभी खराब सड़कों के चलते आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. जहां एक और पुलिस विभाग भी समय समय पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों व वाहन स्वामियों को जागरूक…
Read More
आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

शनिवार को रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध…
Read More
राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल

राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल

भूकंप तथा भूकंप जनित आपदाओं से बचाव तथा भूकंप आने पर विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से भी अधिक स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर है जब यूएसडीएमए द्वारा इतने बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल की निगरानी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से की गई। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने एसईओसी पहुंचकर मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर राहत…
Read More
राष्ट्रीय हेमेटोलाॅजी क्विज में एम्स ऋषिकेश बना सिरमौर

राष्ट्रीय हेमेटोलाॅजी क्विज में एम्स ऋषिकेश बना सिरमौर

शैक्षणिक स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय हेमटोलॉजी क्विज में एम्स ऋषिकेश ने खिताब अपने नाम दर्ज कराकर गौरव हासिल किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडेमिक ने प्रतिभागी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता बताया। एम्स ऋषिकेश के पैथोलॉजी और मेडिसिन विभागों के स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स की एक टीम ने हाल ही में 9 नवम्बर को यह प्रतियोगिता जीती है। इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आई.एस.एच.बी.टी) के 66वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान यह प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित की गयी थी। इस 17वीं राष्ट्रीय हेमटोलॉजी क्विज प्रतियोगिता में एम्स ऋषिकेश सहित राज्य स्तर…
Read More
वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

देहरादून: जिला कार्यालय परिसर देहरादून में आज प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के 10वें संस्करण का आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक राजपुर खजान दास एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब, अनाथ और असहाय बालिकाओं को स्नातक, स्नातकोत्तर और कौशल शिक्षा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया। आज 32 बालिकाओं को 13 लाख धनराशि के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजान दास ने जनहित में संचालित प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा को अभिनव पहल बताते हुए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मां भवानी के नाम से शुरू इस प्रोजेक्ट से अब तक…
Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार, जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं की। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण किया जायेगा। बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास कार्य कराया जायेगा। ग्राम पय्या पौड़ी से नालालेख शिव मंदिर तक ट्रैक रूट निर्माण कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत कालापानी से दशरथ पर्वत कुण्ड तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। विकासखण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत ग्राम सुरिंग में…
Read More
गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गौचर में पिथौरागढ़ की तर्ज पर 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां एक ओर हमारी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है,वहीं लोकल फॉर वोकल, मेड इन इंडिया जैसी योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।…
Read More