15
Sep
देहरादून (जिला सूचना कार्यालय) आज जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मोटरसाईकिल पर सवार होकर संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घंटाघर पंहुचे, यंहा उन्होंने जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था की संभावनाएं देखी। उसने बाद घंटाघर से पैदल पल्टन बाजार का निरीक्षण किया,जहां जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा पार्किंग हेतु छोटे-छोटे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने,फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं…
