13
Sep
देहरादून । जनपद में बालश्रम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। जनपद में बालश्रम की सूचना पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को जनपद में छापेमारी के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि बालश्रम पर रोक लगाने हेतु छोेेपेमारी की कार्यवाही के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाएं। दुकानो, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलो पर बालश्रम अपराध सम्बन्धी पोस्टर, पम्पलेट चस्पा कराये, जिसमें बालश्रम कराते पाये जाने पर बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के प्राविधानोें का विवरण उल्लिखित हो। जिला प्रशासन द्वारा बार अधिकारों के संरक्षक की मुहिम जारी…
