18
Sep
कुमाऊ/ भारत नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ एसएसबी यानी सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसके तहत 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सितारगंज की सीमा चौकी टनकपुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। नशीले इंजेक्शन तस्करी में शामिल दो युवकों को चेकिंग के दौरान बॉर्डर पर पकड़ा गया है। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने इन नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे, दो युवकों को पकड़ कर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है, ये तस्कर नशीली दवाइयों का कारोबार चोरी छिपे सीमा पर संचालित कर रहे थे।…
